बिलासपुर। मानवाधिकार के लिए जन जागरूकता फैलाने गुरु घासीदास सेवादार संघ द्वारा ऐतिहासिक मानवाधिकार जन आंदोलन डोला यात्रा की स्मृति में विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कर्यक्रम नवलपुर बेमेतरा से वाया नवागढ़ मुंगेली तक रोड शो किया जाएगा।

गुरु घासीदास संघ के केंद्रीय संयोजक लखन सुबोध ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि महिला सम्मान के प्रति अंधविश्वास को दूर कर समाज मे समान रूप से पुरुषों के साथ महिलाएं कंधे से कंधे मिलाकर चलने के लिए कदम बढ़ाएंगी। आज भी समाज मे सामंतवादी ताकत तरह तरह के भेद भाव करते हुए खुले तौर पर हमारे देश का संविधान का उल्लंघन करते हुए कभी समुदाय विशेष पर घोड़ी चढ़ने पर रोक लगाते हैं तो कभी मूंछ रखने विरोध करते हैं। लड़की को गुलाम बनाकर जंजीरों में जकड़ने का काम आम रूप से देखा जा रहा है। इन्ही दकियानूसी परम्पराओ के कारण गुरु घासीदास सेवादार संघ द्वारा 28 अप्रैल को भुजबल महंत प्रताप की याद में और महिलाओं के सम्मान में स्वाभिमान का 15 वर्षो से डोला यात्रा निकाला जाता रहा है। जिसमे इस बार मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष और दलित संघर्षों के आवाज दिल्ली विधायक राखी बिड़लान रेली में शामिल होंगी। इस कर्यक्रम में मानवाधिकार हितैषी व्यक्ति, संस्थाएं, जाती, धर्म, लिंग, राष्ट्रीयता, दलगत, राजनीति के भेदभाव रहित नियमो के तहत भाग ले सकते हैं। शांति नाम को बताते कानून व्यवस्था रोड परिवहन नियमों के पालन किया जाएगा। रैली में शामिल होने वाले 25 अप्रैल तक प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन मानव अधिकार चैतन्यता के लिए स्वयंसेवी आयोजन है। डोला यात्रा में भाग लेने वाले इच्छुक पंजीयन परिचय पत्र फार्म के लिए अपने नजदीकी संघ पदाधिकारियों से संपर्क कर पंजीयन करवाना अनिवार्य है। संघ ने बताया कि मानवतावादी भारतीय संविधान को नष्ट कर मनुवादी, फासिस्ट वादी जोर शोर से प्रयास में लगे हैं। जिसमें धार्मिक स्वतंत्रता अपनी मर्जी के खानपान, पहनावा , भाषा, संस्कृति, रिवाज, नौकरी, कार्य व्यवसाय पर बर्बर मनु विधान से काम होगा। भारत के संवैधानिक अधिकार प्राप्त नागरिक की जगह मनुवादी हुक्मरानों की हां में हां मिलाने की गुलाम बनेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
