बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर ने क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल के हवाले से एक बयान जारी किया है। जिसमें चोरी का लोहा बेचते हुए गिरफ्तार आरोपी को कंपनी का मैनेजर होने से इनकार किया है।
27 अप्रैल 2022 को विभिन्न समाचार पत्रों में बिजली टावर का लोहा चुराने वालों को पकड़ने संबंधी समाचार प्रकाशित हुआ है। कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है कि बिजली टावर का लोहा चुराने वाला व्यक्ति बिजली विभाग का मैनेजर है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने विभागीय PRO के माध्यम से बयान जारी कर बताया है कि बिजली टावर का लोहा चुराने वाला व्यक्ति बिजली विभाग का न तो मैनेजर है और न ही बिजली विभाग में किसी पद पर कार्यरत है। समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रकरण की जांच कराई गई। जांच उपरांत पाया गया कि मनोहर सिंह सलाम नाम का कोई भी व्यक्ति विद्युत विभाग में कार्यरत नही है।
श्री पटेल ने सी.एस.पी.डी.सी.एल. बिलासपुर क्षेत्र के अधिकारियों को सजग व सतर्क रहने की हिदायत दी है। साथ ही उन्होने कहा है कि नियमित तौर पर लाईनों व उपकरणों की पेट्रोलिंग की जाये। साथ ही निश्चित समयावधि के भीतर रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाये। गौरतलब है कि मंगलवार को पुलिस ने एक ब्यक्ति को बिजली टावर का लोहा कबाड़ी को बेचते हुए पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी मनोहर सिंह सलाम ने अपने आपको बिजली विभाग का मैनेजर बताया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
