बिलासपुर। यात्री ट्रेनों को बंद किए जाने के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस ने रेल रोको आंदोलन करने का एलान किया है। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है इसलिए केंद्र की सरकार ट्रेनों को बंद करके जनता से बदला लेना चाहती है।

यात्री ट्रेनों को बंद करने को लेकर कांग्रेस अब हमलावर मुड़ में आ गया है। शीघ्र ही यात्री ट्रेनों को शुरू नहीं करने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गुरुवार को कांग्रेस भवन ने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय केशरवानी पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा केंद्र की सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की यहां के जनता की उपेक्षा कर रही है। प्रदेश की जनता ने भाजपा के बजाए कांग्रेस की सरकार बना दी है तो कई तरह से बदला ले रही है। छत्तीसगढ़ में यात्री ट्रेनों को बंद करना उसी ऊए हिस्सा है। माल ढुलाई के लिए यात्री ट्रेनों को बंद करने से प्रदेश की जनता परेशान है। यह निर्णय केवल ब्यापरिक सोच रखने के कारण ली गई है। केंद्र की सरकार ने न केवल ट्रेनों को बंद किया है छोटे स्टेशनों पर स्टॉपेज भी समाप्त कर दिया गया। जिसके कारण छोटे शहरों और गांवों से दूध, फल, सब्जी लाकर शहरों बेचने वाले किसान और दूध उत्पादक भी परेशान है। कोटा स्टेशन में कोरोना काल के पहले 18 लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज था लेकिन अभी केवल दो ट्रेन ही रुक रही है। इसको लेकर कोटा की जनता पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे है। एक साथ 4 हजार से अधिक स्टॉपेज को बंद करना जनविरोधी निर्णय है। श्री केशरवानी ने बताया कि यदि बंद ट्रेनों को शीघ्र शुरू नहीं किया तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। पहले स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा फिर रेलवे के जीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी ट्रेनें शुरू नही हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा और अंत में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। जोन की 353 ट्रेनों में वर्तमान में रह की गई ट्रेनों को मिलाकर करीब 100 ट्रेनें फिलहाल बंद है । इसमें 87 ट्रेने बीते दो साल से बंद पड़ी हुई है । जिन्हें आजतक शुरू नहीं किया गया है। इसके बाद 22 ट्रेनों को रेलवे ने एकबार फिर रद्द कर दिया है। इससे पहले भी पिछले महीने रेलवे ने करीब 10 ट्रेनों को रद्द किया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
