बिलासपुर। शा. उ. मा. शाला पंधी में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई एवं विद्यार्थियों को अंक सूची का वितरण किया गया, इस अवसर पर शाला प्राचार्य श्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में व्याख्याता प्रीति पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं कार्यक्रम में शाला के सभी व्याख्याता हेमलता वर्मा, अपर्णा त्रिपाठी, रोमा सरकार, अर्चना देवांगन, शुभाश्री साहू, सुरेश टाइगर, माधुरी कौशिक, हेमंत शर्मा, केशनी साहू, मधु मनहर, तीषु शुक्ला, व्यायाम शिक्षक एस. डी. दीवान, प्रयोग शाला प्रभारी, एम के गुरुदीवान, ओमप्रकाश दुबे एवं कमला चंद्रा उपस्थित थे।


प्राचार्य संजय शर्मा जी के द्वारा विद्यार्थियों को दिये गए उद्बोधन में अच्छे अंक से उत्तीर्ण बच्चो का उत्साहवर्धन किया गया एवं कम अंक या अनुत्तीर्ण बच्चो को कुछ प्रेरणा दायक बातें बता कर हताश ना होने एवं अपने लक्ष्य के लिए और दृण संकल्प होकर अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दी गयी, असफलता को स्वीकार कर सफल होने के लिए पुनः मेहनत करने की सीख दी गई। साथ ही कोरोना के कारण उचित ढंग से इस वर्ष अध्ययन अध्यापन कार्य नही हो पाने के कारण, छात्रहित में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को इस वर्ष पूरक परीक्षा के साथ ही सभी विषय पर अवसर परीक्षा की पात्रता भी दी गई है, इससे असफल छात्र लाभ उठाकर आगे की कक्षा में प्रवेश प्राप्त कर सकता है, शाला परिवार द्वारा इसकी घोषणा की गई है, कक्षा 9 वी व 11 वी के पूरक व अवसर परीक्षा 21 जून से लिये जाने की जानकारी दी गई। शाला में कक्षा 9 वी में प्रथम स्थान कु. सुष्मिता नायक, द्वितीय कु. मेघा केंवट एवं तृतीय स्थान आदित्य कु. पाण्डेय ने प्राप्त किया, साथ ही कु.भारती गोस्वामी, कु.प्रतिमा अनन्त एवम सायन शर्मा का भी सराहनीय प्रदर्शन रहा, कक्षा 11 वी कला संकाय में प्रथम स्थान कु. नेहा रात्रे, द्वितीय स्थान कु. सुमन एवं तृतीय स्थान कु. संगीता ने प्राप्त किया। कक्षा 11 जीवविज्ञान संकाय में प्रथम स्थान कु. निकिता राठौर, द्वितीय स्थान कु. पिंकी पटेल एवं तृतीय स्थान दीपक कुमार ने प्राप्त किया। कक्षा 11 गणित संकाय में प्रथम स्थान कु. मधु साहू, द्वितीय स्थान कु. छवि कैवर्त एवं तृतीय स्थान भूपेंद्र ने प्राप्त किया। कक्षा 11 वी वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान कु. साक्षी पत्रवानी, द्वितीय स्थान कु. ज्योति केंवट और श्याम कुमार एवं तृतीय स्थान उत्तरा निषाद ने प्राप्त किया। सभी शिक्षको ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई देते हुए अनुतीर्ण छात्रों को अवसर परीक्षा में शामिल होकर सफल होने का संदेश दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
