रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री की भेंट-मुलाकात कार्यक्रम ऊए पहला शिकार कुसमी नगर पंचायत का CMO बन गया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों के अलावा बच्चों से भी मुलाकात की और अपने हांथो से उन्हें चॉकलेट बांटा।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान की शुरूआत सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से की है। इस विधानसभा क्षेत्र के कुसमी पहुंचने पर हेलीपेड पर संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज सहित वहां के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मक्के से बनने वाले पॉपकॉर्न की माला पहनाकर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल हेलीपेड से सीधे कुसमी थाना परिसर पहुंचे और वहां स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान का आगाज किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के परिजनों से मुलाकात की। पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने तथा छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए पुलिस कर्मियों के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुलिस कर्मियों के बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता के साथ मिले और बच्चों को चॉकलेट बांटी। भेंट मुलाकात के दौरान शशिकला नामक महिला ने गरीबी रेखा से नाम कटने की शिकायत की। कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि लगातार निर्देशित करने और हिदायत के बावजूद भी अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा तो कार्यवाई निश्चित है इतना समझ लें। बलरामपुर जिले के ग्राम कुसमी में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभा में मौजूद प्रिया यादव नाम की बच्ची के दिल के ऑपरेशन के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उसकी मां को पास बुलाकर बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। मां ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्ची का स्वास्थ्य अब बहुत बेहतर है। उन्होंने शासन से मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। श्री बघेल ने आशीर्वाद देते हुए बच्ची को गोद में उठा लिया।

Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
