बलरामपुर। किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने दौरे के दूसरे दिन ठेठ देशी अंदाज में नजर आये। सनावल ग्राम में दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद कर उनसे शासन की योजनाओं के साथ ही उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। दोपहर का वक्त था, लिहाजा मुख्यमंत्री ने अपने वीआईपी प्रोटोकॉल और लजीज व्यंजन को दरकिनार कर गांव में रहने वाले तपसी सिंह के घर पर पहुंचे।

यहां मुख्यमंत्री ने तपसी सिंह के घर के सदस्यों से मुलाकात करने के बाद ग्रामीण के घर पर ही जमीन पर बैठ गये और तपसी सिंग के साथ जमीन पर बैठकर बड़े ही आत्मीयता से भोजन किया। ग्रामीण के घर देशी अंदाज में पके भोजन में मुख्यमंत्री को रोटी, दाल, चावल के साथ ही लकड़ा, पापड़, आम की चटनी,भिंडी की सब्जी, सागभाजी, पेहटा और तिलौरी परोसा गया। मुख्यमंत्री ने गांव के भोजन का काफी स्वाद के ग्रहण करने के साथ ही घर पर बने पेहटा और तिल की तिलौरी की तारीफ कर बनाने की विधि भी परिवार के लोगों से जानी। गांव में ग्रामीण के घर पर दोपहर का भोजन करने के बाद मुख्यमंत्री ने घर में लगे चारपाई पर लेटकर गांव की ठंडी ठंडी छांव में आराम भी किया। मुख्यमंत्री के इस देशी अंदाज को जिसने भी वो उनकी तारीफ करने से नही रूक सका। उधर ग्राम डौरा में भी गांव की महिला समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री को तेंदू, कोयनार भाजी, महुआ लडडू और ठेठरी खुर्मी भेंट किया। जिसका मौके पर ही मुख्यमंत्री स्वाद चखकर समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन कर उनके बनाये सामानों की खूब तारीफ की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
