रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक फैक्ट्री में जेसीबी में हवा भरते समय टायर फट गया। इस हादसे में वहां मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। घटना मंगलवार 3 मई की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सिलतरा चौकी क्षेत्र में एक कर्मचारी जेसीबी के टायर को निकालकर हवा भर रहा था। कर्मचारी टायर पर बैठकर लगातार हवा चेक कर रहा था। इसी दौरान टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि वहां मौजूद दोनों कर्मचारी हवा में उछल गए। टायर भी हवा में उछल कर दूर जा गिरा। इससे हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। सिलतरा चौकी प्रभारी राजेश जान पाल ने बताया कि सिलतरा क्षेत्र में घनकुन स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड के गैरेज में राजपाल सिंह (32) पिता रामदीन सिंह और प्रांजन नामदेव (32) पिता राजभान नामदेव, निवास ग्राम खम्हरिया, थाना कोटर, जिला सतना (मध्य प्रदेश) काम करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों जेसीबी के टायर में हवा भर रहे थे। इसी दौरान अचानक जोर के धमाके के साथ टायर फट गया। इस हादसे में एक की मौके पर वहीं दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
UncategorizedSeptember 12, 2026किसान पर बाघिन का हमला, खेत में डाल रहा था खाद, हाथ, पैर और चेहरे में मारा पंजा
