बिलासपुर। ACB की टीम ने रिश्वतखोर पटवारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने किसान किताब बनाने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। यही नही 3 हजार रुपए रिश्वत देते हुए वीडियो बनाकर भेजा भी था।

ACB/EOW के टोल फ्री फोन नंबर पर 18 अप्रैल को ग्राम बोड़तरा, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली निवासी संतोष जायसवाल ने पटवारी एनएस मरावी के खिलाफ शिकायत किया था। शिकायत में उसने कहा था कि पटवारी किसान किताब बनवाने के बदले 6000 रुपए की मांग कर रहा है। पहली किस्त के रूप में उसने 3000 रुपए दिए है और रिश्वत देते हुए उसने पूरी घटना को मोबाइल में रिकार्ड कर लिया है। इस शिकायत और वीडियो के संज्ञान में आने के बाद निदेशक/ उप पुलिस महानिरीक्षक, एसीबी/ईओडब्ल्यू आरिफ शेख ने तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। वीडियो देखने और घटना का सत्यापन करने के बाद धारा 7(सी), 12 पी0सी0 एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और एसीबी बिलासपुर को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण भेजा गया। इस पर पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन और एएसपी एसीबी अमृता सोरी ध्रुव के नेतृत्व में बिलासपुर एसीबी टीम ने 6 मई को कार्रवाई करते हुए लछनपुर, लोरमी निवासी आरोपी पटवारी एनएस मरावी पिता वेदराम मरावी (33 वर्ष) और सहयोगी आशीष ध्रुव पिता शिव ध्रुव (26 वर्ष) से रिश्वत की रकम बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो में पटवारी एनएस मरावी अपने सहायोगी भाई को रिश्वती रकम दिलवाए जाने की बात प्रदर्शित होने से आरोपी आशीष ध्रुव की पहचान कार्रवाई। दोनो आरोपियों को विशेष न्यायालय, मुंगेली में 7 मई को पेश किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
UncategorizedSeptember 12, 2026किसान पर बाघिन का हमला, खेत में डाल रहा था खाद, हाथ, पैर और चेहरे में मारा पंजा
