रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद राज्य सरकार ने जिला पंचायत सीईओ की छुट्टी कर दी है। 2016 बैच के आईएएस अफसर राहुल देव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। राहुल देव को जांजगीर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं लीना कोसम सूरजपुर की नई सीईओ होगी। मुख्यमंत्री टेक आफ होते ही ट्रांसफर का आदेश जारी हो गया है। आपको बता दें कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को जिला पंचायत में भ्रष्टाचार और 10 प्रतिशत कमीशन की शिकायत मिली थी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों में बलरामपुर और सूरजपुर की जनता से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता के बीच चौपाल में बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण भी किया। मुख्यमंत्री ने दौरे के समय शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली और लापरवाही पाए जाने पर कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर जिले के जिला पंचायत सीईओ को भी हटा दिया है। उनकी जगह लीना कोसमी को सूरजपुर जिला पंचायत का नया सीईओ बनाया गया है। सोमवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर रायपुर जाने के लिए जैसे ही टेकऑफ किया वैसे ही सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला पंचायत सीईओ का तबादला आदेश जारी कर दिया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
UncategorizedSeptember 12, 2026किसान पर बाघिन का हमला, खेत में डाल रहा था खाद, हाथ, पैर और चेहरे में मारा पंजा
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
