कोरबा। कोयला चोरी का वीडियो वायरल होने और IG के निर्देश के बाद कोरबा कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचकर खदानों का निरीक्षण किया। कोयला चोरी के लिए दोनो अधिकारियों ने SECL प्रबंधन और CISF के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जाहिर की और चोरी के लिए दोनो जिम्मेदार जा।
कोयला चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज एसईसीएल के गेवरा और दीपका कोयला खदानों का निरीक्षण किया उनके साथ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की मौजूदगी में कोयला चोरी की शिकायत और वायरल विडियो के संबंध में जानारी ली। कलेक्टर ने एसईसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों से खदानों में होने वाले अवैध कोयला चोरी और अवैध प्रवेश-निकास द्वारो के बारे में भी जानकारी ली। उन्होने खदान क्षेत्र के अंतर्गत नरईबोध, भठोरा, रलिया और अमगांव में जाकर विभिन्न एन्ट्री और एग्जिट पॉइन्टस का अवलोकन किया। इन क्षेत्रों में कोयला चोरी रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और घेराबंदी नही पाया। प्राथमिक तौर पर यह एसईसीएल और सीआईएसएफ की लापरवाही सामने आई है।

सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेंचिंग नही पाये जाने पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने एसईसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर श्रीमती साहू ने मौके पर ही जेसीबी के माध्यम से अवैध रास्तो पर ट्रेंचिंग करवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर की मौजूदगी मे ही ट्रेंचिंग का काम शुरू किया गया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने अवैध कोयला उत्खनन और चोरी रोकने के लिए चिन्हाकिंत जगहों पर चेक पोस्ट बनाकर एसआई रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश सीआईएसएफ के अधिकारियों को दिये। साथ ही ऐसे जगहो पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर निगरानी करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसईसीएल, सीआईएसएफ, खनिज विभाग के अधिकारीगण तथा एसडीएम कटघोरा कौशल प्रसाद तेंदुलकर मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती साहू ने फरवरी में सीआईएसएफ, एसईसीएल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर कोयला खदानों मे कोयला चोरी रोकने आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम और खदानो की घेराबंदी करने के निर्देश दिये थे। साथ ही चेकपोस्ट बनाकर कोयला चोरी को रोकने सतत निगरानी रखने के भी निर्देश दिये थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा था कि खदानों से कोयला चोरी रोकने की पूरी जिम्मेदारी सुरक्षा में लगी सी आई एस एफ की है। सी आई एस एफ खदानों की सुरक्षा के लिए तैनात है। सी आई एस एफ के पास पर्याप्त सैनिक बल भी है। ऐसे में खदानों से कोयला चोरी को रोकने के लिए उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सुरक्षा एजेंसी की है। एसईसीएल और सीआईएसएफ द्वारा उक्त निर्देशो का पालन ठीक ढंग से नही किया गया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने प्रबंधन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरते जाने के कारण प्राप्त हो रही कोयला चोरी की शिकायतो पर संज्ञान लेते हुए आज कोयला खदानो का आकस्मिक निरीक्षण किया।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
