बिलासपुर। पेंड्रा गौरेला का एक युवक प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बीच चौक में गोली मारना चाहता था। इसके लिए वो बकायदा राष्ट्रपति से अनुमति देने की मांग भी कर रहा था। युवक ने बकायदा पत्र को सोसल मीडिया में पोस्ट भी किया है।
युवक ने आरोप लगा रहा है कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा हसदेव आरण्य में पेड़ों की जमकर कटाई भी की जा रही है। राज्य में गोठान बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये का गबन हुआ। भूपेश बघेल को चौक पर गोली मारने का आदेश दें, युवक ने राष्ट्रपति से गुहार लगाते हुए पत्र को सोसल मीडिया में पोस्ट भी किया। लेकिन एक कांग्रेस नेता के शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लेकर एक युवक ने फेसबुक पर खुलेआम यह इजाजत मांगी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का नाम महर्षि गौतम है। 36 साल का महर्षि गौतम पेंड्रा विकास खंड के एक गांव पतगवां का रहने वाला है। गौतम खुद को राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष बताता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शुक्रवार को महर्षि गौतम ने एक फेसबुक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उसने देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गुहार लगाई थी कि वो भूपेश बघेल को बीच चौक पर गोली मारने का आदेश दें। उसके इस फेसबुक पोस्ट के बाद हंगामा मच गया। शनिवार को कांग्रेस के एक नेता ने इसकी शिकायत गौरेला थाने में की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और महर्षि गौतम को गिरफ्तार कर लिया।
गौतम ने जो फेसबुक पोस्ट लिखा था उसमें कहा था कि राज्य में भ्रष्टाचार के आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मौजूदा समय में मनरेगा कर्मियों की हड़ताल है। भूपेश बघेल ने आश्वासन दिया था कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो इन कर्मियों को नियमित किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
युवक ने आरोप लगाया था कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा हसदेव आरण्य में पेड़ों की जमकर कटाई भी की जा रही है। राज्य में गोठान बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये वसूली करवाकर काम ठप पड़ा है।
ऐसे मुख्यमंत्री के शासन में राज्य और देश के राजस्व और संविधान को खतरा है। आपसे निवेदन है कि बिना देर किए भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को बीच चौक में गोली मारने का आदेश हो। बहरहाल अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 505(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
