बिलासपुर। तमिलनाडु यादव महासभा ने शनिवार को चेन्नई में देशभर के नगरीय निकायों के निर्वाचित यादव महापौरों, अध्यक्षों व तमिलनाडु के निर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तमिलनाडु यादव महासभा के प्रेसिडेंट डॉ. नैसी जे रामचंद्रन, जनरल सेक्रेटरी डॉ. एआर सेलवाराज थ्ो। कार्यक्रम में बिलासपुर मेयर रामशरण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान तमिलनाडु यादव महासभा की ओर से बिलासपुर मेयर रामशरण यादव के अलावा भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास यादव, तिरुपति महापौर डॉ. एस श्रीरिसा यादव, गाडरवारा के उप महापौर भूपेंद्र सिंह यादव, चेन्नई के डिप्टी मेयर एम नागेश कुमार व त्रिची निगम की उप महापौर जी दिव्या का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के बाद मेयर रामशरण यादव ने स्व. राजीव गांधी के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
