बिलासपुर। सीपत पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ मेडिकल स्टोर के संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से नशीली सिरप, कैप्सूल और टेबलेट जब्त किया गया है। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सीपत थाना प्रभारी व प्रशिक्षु आइपीएस विकास कुमार के अनुसार शनिवार की शाम सूचना मिली कि नवाडीह स्थित राज मेडिकल हाल का संचालक नशीली दवाओं को डाक्टर की पर्ची के बिना बेच रहा है। वह नशेड़ियों को प्रतिबंधित दवाएं उपलब्ध कराता है। पुलिस ने सूचना की तस्दीक कराई। इसके बाद दुकान में दबिश दी। आरोपी के कब्जे से 291 नशीली कफ सिरप और भारी मात्रा में नशीला कैप्सूल व टैबलेट जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर उसकी गतिविधियों में पुलिस की नजर थी। शनिवार की शाम पुख्ता सूचना के बाद टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। जांच में पता चला कि आरोपित नशीली दवाओं की खेप अपने घर में भी रखता है। इस पर पुलिस ने उसके घर की भी तलाशी ली, इसमें भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
