रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम की कड़ी में आज बस्तर के बड़े किलेपाल में थे। लोगों से मुलाकात करने के पहले वे हाट बाज़ार देखने निकले। बाजार घूमते समय एक आवाज आई… कका…काकी बर टिकली, बिंदी ले ले गा… फिर क्या था.. श्री बघेल रुके…मुस्कुराए… और बाजार में खरीददारी कर ली।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लगातार सहज अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर इतनी सहजता से मिलजुल रहे हैं कि सभी उनके मुरीद हो रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा चित्रकूट विधानसभा के बड़े किलेपाल में देखने को मिला जब मुख्यमंत्री हाट बाजार देखने पहुँचे तो वहां चूड़ी बिंदी की दुकान लगाने वाले बसंत राय ने आवाज लगाकर मुख्यमंत्री को रोक लिया..बसंत ने आवाज दी…कका, काकी बर टिकली, बिंदी जा गा। इतना सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा दिए और रुककर कहा लाओ भई बिंदी, सिंदूर और मेहंदी भी दो। मुख्यमंत्री ने दुकानदार और उनकी पत्नी को भेंट स्वरूप राशि भी सौंपी। इसके बाद जब भेंट मुलाकात कार्यक्रम में चौपाल लगी तो मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को दिखाते हुए कहा कि देखिये आज आपके हाट बाजार में घूमने गया तो वहां से अपने धर्म पत्नी के लिए ये बिंदी, सिंदूर और मेहंदी लेकर जा रहा हूं।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
