बिलासपुर। मस्तूरी के एक राशन दुकान में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इस दुकान से पिछले दो साल से मिट्टीतेल का आबंटन नहीं किया जा रहा है। शक्कर 17 रुपए किलो की जगह 20 रुपए किलो में बेचा जा रहा है। प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत मिलने वाला अतिरिक्त पांच किलो चावल का आबंटन भी नहीं दिया जा रहा है। ये खेल जिले के लगभग सभी राशन दुकानों में खेला जा रहा है और फूड विभाग के अधिकारी गिरोह बनाकर उगाही कर रहे है। इसके कारण जिले में सरकार की भारी बदनामी हो रही है। अधिकारी शिकायत मिलने पर दो चार दुकानों की जांचकर खानापूर्ति कर रहे है।

मस्तूरी के वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति में वृहद पैमाने पर चावल, शक्कर, मिट्टीटेल की हेराफेरी का मामला सामने आया है। तहसील मुख्यालय स्थित इस समिति में करीब साढ़े 12 लाख रुपए मूल्य के खाद्यान्न का कोई हिसाब – किताब नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही हितग्राहियों को दिए जाने वाले प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत मिलने वाला अतिरिक्त पांच किलो चावल का आबंटन भी नहीं दिया जा रहा है । शक्कर भी हितग्राहियों को 17 रुपए की जगह 20 रुपए किलो में बेचा जा रहा है। शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने जांच करते हुए मामले को पकड़ा है। मस्तूरी एसडीएम ने भी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को भेजते हुए . कार्रवाई की बात लिखी है। खास बात है कि पिछले 26 सालों से इस राशन दुकान का संचालन एक ही व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। ई – पॉज मशीन आने के बाद भी गड़बड़ी नहीं रुक रही है। मस्तूरी के वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति दुकान संचालक ने भी यही किया। इसका विक्रेता मनीराम कुर्रे है जबकि प्रबंधक मनोज रात्रे है। यहां के लोगों की लंबे समय से शिकायत थी कि राशन कम मात्रा में दी जा रही है। साथ ही कई महीनों का चावल और दूसरे राशन का वितरण ही नहीं किया जा रहा है। खाद्य विभाग ने मामले की जांच की तो गड़बड़ी पकड़ में आ गई।
जांच में पाया गया कि अप्रैल और मई महीने का एक साथ चावल का जो आबंटन आया है उसे हितग्राहियों को नहीं दिया जा रहा है। सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक और सेल्समैन ऑनलाइन ई – पॉज मशीन में हितग्राहियों के चावल की मात्रा दर्ज करने और उनका अंगूठा लगवाने के बाद तौल में कम देते थे। साथ ही ई पास मशीनों में अंगूठा लगवाते हुए इंट्री तो की गई लेकिन कई लोगों को राशन दिया ही नहीं गया। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर 47 राशनकार्डधारियों से बयान लिए सभी ने एक साथ कम चावल देने और अधिक कीमत लेने का आरोप लगाया है । जांच टीम में सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, खाद्य निरीक्षक अजय मौर्य, सीपत की खाद्य निरीक्षक सुश्री वसुधा राजपूत शामिल थीं। जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए कलेक्टर को सौंप दी गई है।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
