रायपुर। आज से ठीक 9 साल पहले बस्तर के झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पुलिस के जवानों समेत 32 लोग शहीद हो गए थे। शहीदों को सम्मान देने के लिए आज के दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जगदलपुर के लालबाग मैदान में उपस्थित थे। झीरम घाटी में शहीद 32 लोगों की यादों को आम लोगों के दिलों में सदैव जिंदा रखने के लिए जगदलपुर के लागबाग मैदान में झीरम घाटी शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज इस मेमोरियल को आम जनता के नाम लोकार्पित किया। मुख्यमंत्री ने मेमोरियल परिसर में ही 100 फीट ऊंचे तिरंगे का भी ध्वजारोहण किया जो शहीदों के सम्मान के रूप में सदैव लहराता रहेगा।

झीरम घाटी में शहीद 32 जनप्रतिनिधियों एवं जवानों की मूर्तियां उनके नाम के साथ स्थापित की गयी हैं जो उनकी पहचान को सदैव जीवित रखेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मेमोरियल में मौजूद शहीदों के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें शाल, श्रीफल और पौधे के रूप में झीरम स्मृति भेंट करते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया। छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों से भी शहीदों के परिजन वर्चुअल रूप से आनलाइन माध्यम से जुड़े हुए थे। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों से बात की तथा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर किसी के साथ न्याय हो रहा है और आज का छत्तीसगढ़ शांति के टापू के रूप में विकसित हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झीरम घाटी के शहीद जहां भी होंगे वो हमें आशीष दे रहे होंगे। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों से बात करते हुए हर सुख दुख में उनके साथ खड़े रहने का वायदा किया और परिजनों के हिम्मत तथा हौंसले की तारीफ की।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
