रायपुर। रविशंकर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉक्टर गिरीश कांत पांडेय को हटा दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने उनकी सेवाएं शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर को वापस सौप दी गयी है। वही से उन्हें प्रतिनियुक्ति पर 2019 में रविशंकर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के पद पर लाया गया था। अब वे महाविद्यालय में सैन्य विज्ञान विभाग में ही अपनी सेवाएं देंगे। अगले माह नैक टीम का विश्वविद्यालय में दौरा होने वाला है उससे पहले रजिस्ट्रार को हटाने से विश्विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
विभाग में चल रही चर्चाओं की माने तो कुर्की मामले की वजह से उन्हें हटाया गया है। विश्विद्यालय के लिए राज्य शासन ने सन 2005 में जमीन अधिग्रहण की थी। जिसके मुआवजे को कम बताते हुए किसानों ने जिला अदालत रायपुर में केस किया हुआ था। जिसमे जिला अदालत ने तीस करोड़ रुपये मुआवजा देने का आदेश विश्विद्यालय को दिया था। भुगतान न करने पर विश्विद्यालय की सम्पतियाँ भी कुर्क की गई थी। विश्विद्यालय का कहना था कि भूमि अधिग्रहण कर सरकार ने उन्हें दिया था लिहाजा उनकी कोई जवाबदेही नही है। रजिस्ट्रार को हटाने के पीछे इसी कारण की चर्चाओं का बाजार विश्विद्यालय में गर्म है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
