बिलासपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के निवास के सामने बुधवार को कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी की अगुवाई में घेराव किया। आंधी_बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुंह में काली पट्टी बांधकर बैठे रहे। रद्द की गई ट्रेनों और बंद किए स्टॉपेज को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर मौन आंदोलन और धरना प्रदर्शन तीन घंटे से ज्यादा समय तक चला। प्रदर्शन में भाग लेने के लिए बिल्हा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रैला श्रीकौशिक के निवास के सामने पहुचे।
रेलवे के तानाशाही पूर्व रवैया के खिलाफ लोगों के आक्रोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आंदोलन के दौरान भारी आंधी बारिश के बाद भी अपनी पीड़ा, रेलवे प्रशासन और केंद्र सरकार तक पहुचाने के लिए आंदोलन में नेताओं के साथ डटे रहे। कोरोना महामारी काल से आज तक लगभग ढाई वर्षो से ट्रेनों का परिचालन पूर्णत बंद है। जबकि मालगाड़ियो का आवागमन लगातार तेजी से चल रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को चेतावनी दिया है कि वे ट्रेनों और उनके स्टॉपेज बंद होने से हो रही परेशानियों से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार तक लोगों की पीड़ा को पहुंचाने का काम करें। ऐसा लगता है की अभी तक इस मसले पर आपने ध्यान नही दिया है। यही कारण है की हमारा संगठन आप के निवास के सामने “बेजुबान प्रदर्शन” कर आपको इस मसले का महत्व और आम जनता की तकलीफ से वाकिफ करा रहे है।
मेरा विश्वास है कि या तो आप भाजपा की केंद्र सरकार से यह जन विरोधी फैसला बदलवा देंगे या भविष्य में हमारे साथ रेल रोको आंदोलन में भाग लेंगे। चूंकि आपकी विधानसभा के बिल्हा रेलवे स्टेशन पर भी रुकने वाली 16 यात्री गाड़ियों में से 13 यात्री गाड़ियों के स्टापेज समाप्त कर दिये गए हैं। श्री केशरवानी ने कहा की आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है और ये तब तक बंद नही होगा, जब तक ट्रेनों का आवागमन और स्टापेज पुनः यथावत शुरू नहीं कर दिए जाते।
श्री केशश्रवानी ने तंज कसा कि केंद्र की मोदी सरकार बुलेट ट्रेन चलाने की बात करती है और आज यहां प्रदेश की जनता को लोकल और एक्सप्रेस ट्रेन और उसका स्टॉपेज तक नसीब नही हो रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के हित के लिए हमेशा से लड़ते आयी है और आज भी जब ट्रेनों के ठहराव बंद होने से बिलासपुर जिला समेत प्रदेश भर के लोग तकलीफ में है तब कांग्रेस सड़क पर उतरकर इस लड़ाई को लड़ रही है। जब तक स्टापेज पहले की तरह नही हो जाते तक तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी।

आगे विजय ने कहा आज इस बेजुबान प्रदर्शन के दौरान तेज तूफान और भारी बारिश के बाद भी आम जनता पूरी ताकत के साथ डटी रही। इससे रेलवे के तुगलकी फरमान के खिलाफ उनके मन में भरा आक्रोश साफ झलक रहा है। जब तक रेल प्रबंधन झुकेगा नहीं…तब तक आंदोलन रुकेगा नहीं। अगर सीघ्र ही ट्रेनों के परिचालन को शुरू नही किया जाता तो बिलासपुर रेलवे जोन मुख्यालय में जी.एम ऑफिस का भी घेराव करेंगे और जरूरत पडी तो इस आंदोलन को सदन तक ले जाएंगे। रेलवे प्रशासन को यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर रेल प्रबंधन छत्तीसगढ़ की जनता की छाती में मूंग दरना जारी रखेगी तो उसे किसी दिन रेल जोन आंदोलन जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है। आज हुए इस आंदोलन से पहले प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज वाले स्टेशनों बिल्हा, करगीरोड, बेलगहना, टॅगनमाडा, खाँगसरा, खोडरी, सलका, घुटकू में बकायदा आंदोलन कर ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू करने की मांग की गई है।
आज हुए इस बेजुबान धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कोशिश, तिफर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला और छाया विधायक राजेन्द्र साहू शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
