मरवाही। मरवाही पुलिस ने एक किसान की बाड़ी से 210 किलो गांजा जब्त किया है। किसान तस्करी के गांजे को पिता के मठ में छुपाकर रखा था। पुलिस ने एक दूसरे मामले के 2 फरार आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मरवाही के धनीराम ने पिता के मठ के पास बड़ी मात्रा में गाँजा रखा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में थाना मरवाही एवं एंटी नारकोटिक्स सेल जीपीएम को तुरंत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
थाना मरवाही की टीम एवं एंटी नारकोटिक्स सेल जीपीएम के द्वारा रेड कार्यवाही की गई जो कि धनीराम के पतेराटोला स्थित बाड़ी में उसके पिता स्वर्गीय कोदुराम के मठ के पास 210 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए थाना मरवाही में अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपी धनीराम उर्फ मुन्ना पिता स्वर्गीय गोरेलाल साहू उम्र 64 साल निवासी पतेराटोला मड़वाही को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार दिनाँक 3/5/2022 को थाना प्रभारी गौरेला एवं एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के द्वारा पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास अपचारी बालक से ट्राली बैग एवं झोला से 21 किलोग्राम गाँजा जप्त किया गया गया था। प्रकरण में दो आरोपी फरार थे। जिनकी पतासाजी में थाना मरवाही एवं एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पतासाजी में लगी थी। फरार आरोपी 1. रवि कुमार राठौर पिता रामलाल राठौर 20 वर्ष गिरवर 2. अभिषेक राठौर पिता रामलाल राठौर 22 वर्ष गिरवर को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार गौरेला के पूर्व मामले अपराध क्रमांक 174/2022 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट दिनाँक 25 अप्रैल 2022 के प्रकरण में वाहन 12 चक्का ट्रक क्रमांक OD-19- K-2300 एवं उसमे भरे 20 क्विंटल 30 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा भरा होना पाया गया था, जिसकी कुल कीमत 4 करोड़ 16 लाख थी। प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार किया गया था। फरार आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। फरार आरोपी धनीराम साहू उर्फ मुन्ना साहू पिता गोरेलाल साहू 64 साल निवासी लरकेनी थाना मरवाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक युवराज तिवारी, थाना मरवाही से उपनिरीक्षक बीएल कोसरिया, आरक्षक नारद जगत, आरक्षक इंद्रपाल आर्मो, खगेश्वर मैत्री, एंटी नारकोटिक्स सेल के सहायक उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक राम लाल खुराना, चौपाल सिंह कश्यप, राजेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
