बिलासपुर। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कुआं, मगरउछला में भारी मात्रा में शराब और महुआ लहान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने जमीन खोदकर 41 डिब्बा गुड़ मिश्रित लहान भी जब्त किया है। लेकिन संयुक्त टीम आरोपी एक भी नहीं पकड़ पाई।

नीतू नोतानी के अनुसार मुखबीरों से लगातार जानकारी मिल रही थी कि ग्राम कुंआ और मगरउछला में शराब बनाने और बिक्री करने का काम किया जा रहा है। इसकी जानकारी कलेक्टर को दी गई। पुलिस कप्तान पारूल माथुर के विशेष सहयोग से चकरभाठा पुलिस थाना प्रभारी मनोज नायक की टीम ने आबकारी टीम का सहयोग करते हुए कोचियों के खिलाफ धावा बोला। कार्रवाई के दौरान 10 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने का महुआ गुड़ मिश्रित लहान समेत शराब बनाने की सामग्रियों को जब्त किया गया। ग्राम कुआँ में कार्यवाही के दौरान कुल 10 लीटर महुआ शराब 750 किलोग्राम लहान की जब्ती की गई है। इस बड़ी कार्रवाई में टीम को अवैध शराब और महुआ लहान जब्त कर लिया लेकिन आरोपी एक भी पकड़ नहीं पाए। बताया जा रहा है की शराब बनाने वाले ज्यादा होशियार हो गए है, घर के बाहर दो सौ ढाई सौ मीटर की दूरी पर शराब बनाने लगे है। गांव के लोग बताने के लिए तैयार नहीं होते की आखिर ये शराब बना कौन रहा है। आखरी में लावारिश हालत में जब्त किया जाता है। कार्यवाही में आबकारी अधिकारी के अलावा प्रभारी बिल्हा वृत्त आशीष सिंह ,चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक की भूमिका रही। अभियान में आबकारी निरीक्षक रमेश, ऐश्वर्या मिंज, आरक्षक मूलचंद कौशिक, राजेश्वर सिंह, शुभम रजक, इंद्रभान राठौर का विशेष सहयोग रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
