बिलासपुर। चार शिकारियों ने चीतल का शिकार करने के लिए तालाब में करंट प्रवाहित तार बिछाया था। चीतल के साथ एक शिकारी तालाब में ही मर गए। बाकी के तीन शिकारी फरार हो गए। सीपत पुलिस ने घेराबंदी कर तीनो को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को करीब 7:30 बजे सूचना मिली की ग्राम कनई के सतीमुड़ा तालाब के पूर्व छोर के मेड तरफ रूप सिंह गोड एवं चितल/हिरण की बिजली करंट लगने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग को घटना की जानकारी देकर थाना सीपत की टीम प्रशिक्षु भा.पु.से. विकास कुमार एवं उप निरीक्षक रामनिरंजन राठिया के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वहां प्रारंभिक जांच एवं पूछताछ से पता चला की रूप सिंह गोड़ को महिपाल सिंह मरावी निवासी कनई, बीरबल कुमार पोर्ते निवासी सिल्ली बोईदा एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ कल रात्रि को देखा गया था। सभी सतीमुड़ा तालाब के पास शिकार करने के उद्देश्य से आए थे और जंगली जानवर को फसाने के लिए तलाब के पूर्व छोर के मेड तरफ बांस का खूंटी गाड़ कर तार लपेटकर तथा विद्युत खंभा से विद्युत चोरी कर तार फैलाया था। जिसमें जंगली जानवर चितल उम्र 04 साल एवं रूप सिंह गोंड बिजली प्रवाहित तार में फंस गए और बिजली करंट से मृत्यु हो गई।
घटनास्थल पर उप निरीक्षक रामनिरंजन राठिया एवं मुकेश सूर्यवंशी को मर्ग कायमी एवं वन विभाग के साथ मिलकर अन्य जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश देकर आरोपियों के खोज में प्रशिक्षु भा.पु.से. विकास कुमार, प्रधान आरक्षक महादेव खूटे एवं आरक्षक शरद साहू निकले। आरोपियों के बारे में ग्राम कनई में पतासाजी करने पर पता चला कि वे लोग ग्राम सिल्ली बोईदा के तरफ गए हैं। ग्राम सिल्ली बोईदा में छानबीन करने पर दो आरोपियों बीरबल कुमार पोर्ते एवं महिपाल सिंह मरावी को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान बीरबल कुमार पोर्ते ने बताया की तीसरा व्यक्ति जनक नाई निवासी ग्राम लोटनापारा का है। जनक नाई के घर पर और आसपास भी दबिश दी गई परंतु वह नहीं मिला लेकिन रात में जनक नाई के घर पर दोबारा दबिश दी जाएगी और उसे पकड़ा जाएगा। दिनांक 30-5-2022 को रात्रि 2:30 बजे जनक नाई के घर पर दोबारा दबिश देकर उसे पकड़ा गया।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 304 आईपीसी धारा 135 विद्युत अधिनियम एवं धारा 09 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

आरोपी
(1) बीरबल कुमार पोर्ते पिता रतिराम पोर्ते निवासी सिल्ली बोईदा, कुसमुंडा, जिला कोरबा
(2) महिपाल सिंह मरावी पिता गिरधारी सिंह मरावी निवासी कनई, सीपत, जिला बिलासपुर
(3) जनक नाई पिता तालेश्वर प्रसाद निवासी लोटनापारा,जयंती नगर, कुसमुंडा, जिला कोरबा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
