रायपुर। अभनपुर में युवती की हत्या के आरोपी को घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस आज सुबह अभनपुर में एक कार से युवती की लाश मिली थी। कार में मिली इस लाश से सनसनी फैल गयी थी। पुलिस ने घटना के बाद पड़ताल कर युवती के कथित प्रेमी एस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक अभनपुर के थनौद चौक पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक कार में खून से सनी लाश मिली थी। स्थानीय लोगों ने लावारिश पड़ी कार और कार में युवती के शव की खबर पुलिस को दी, पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो युवती की पहचान सुमन साहू के रूप में हुई। सुमन की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गयी थी। पुलिस ने जब युवती के बारे में जानकारी जुटायी तो पता चला कि युवती सुमन साहू गरियाबंद जिले के पांडुका की रहने वाली है। पुलिस ने युवती के संपर्कों को तलाशा तो एस कुमार नाम के एक युवक की पहचान हुई।

जानकारी मिली कि मृतिका अपने ही गांव कसेरूडीह निवासी एस कुमार साहू के साथ कार में बैठकर आयी थी। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा एस कुमार से पूछताछ करने पर वह किसी अज्ञात आरोपी द्वारा सुमन साहू की हत्या कर फरार हो जाना बताया, कि टीम के सदस्यों द्वारा पुनः एस कुमार से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बार-बार अपना बयान बदलकर मनगढ़ंत कहानियां बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर एस कुमार साहू द्वारा सुमन साहू की चाकू से गला पास वारकर हत्या करना स्वीकार किया गया।
पूछताछ में आरोपी एस कुमार साहू ने बताया कि उसका सुमन साहू के साथ विगत 5-6 वर्षो से प्रेम संबंध था तथा मृतिका सुमन साहू कुछ दिनों पूर्व रायपुर में निवास कर नौकरी करती थी। आरोपी को सुमन साहू पर शक था कि उसका किसी और के साथ प्रेम संबंध है। दिनांक घटना की दरम्यानी रात मृतिका ने आरोपी को बुलाकर नवागांव छोड़ने कहा जिस पर आरोपी कार में मृतिका को बैठाकर नवागांव जा रहा था, इसी दौरान कार खराब हो जाने से कार को थनौद चौक स्थित पेट्रोल पंप पास खड़ा कर दोनों कार में बैठे थे। आरोपी ने सुमन साहू पर शक करते हुए विवाद करना शुरू कर दिया तथा आरोपी आवेश में आकर कार में रखें सब्जी काटने की चाकू से सुमन साहू के गला पर वार कर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी एस कुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं कार को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 213/22 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
