बिलासपुर। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों और मीडिया के साथियों के साथ राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त भूलन द मेज मूवी देखी। फिल्म देखकर बाहर निकले और फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार शाम मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों अन्य जनप्रतिनिधियों और मीडिया के साथियों के साथ राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त भूलन द मेज मूवी देखी। उन्होंने फिल्म के निर्माता निदेशक एवं कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि-यह फिल्म गांव की व्यवस्थाओं को लेकर बनी है। भूलन कांदा जो जंगलों में पाया जाता है उस पर आधारित स्टोरी है। इसमें दिखाया गया है कि मूवी के हीरो भकला वह शहर में आकर किस प्रकार से गोल गोल चक्कर लगा रहा है। दफ्तरों का चक्कर लगा रहा है। इस मूवी के कलाकारो ने अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं समझता हूं कि यह मूवी सभी को देखनी चाहिए। नेशनल फ़िल्म अवार्ड से सम्मानित फ़िल्म भूलन द मेज छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोकप्रचलित मान्यताओं को कहानी का रूप देकर लिखी गई संजीव बख्शी के उपन्यास भूलन कांदा पर यह फ़िल्म आधारित है। इसका निर्देशन श्री मनोज वर्मा ने किया है। ऐसी लोकमान्यता छत्तीसगढ़ में है कि जंगल में भूलन के पौधे पर पैर पड़ जाने से आदमी रास्ता भूल जाता है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
