बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला किया है। उनका कहना है की छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की बात करने वाले भूपेश बघेल बिहार और दिल्ली से राज्यसभा के लिए कैंडिडेट लेकर आए हैं। प्रदेश के लोगों से गोबर बिनवा रहे है। इससे छत्तीसगढ़ में घोर निराशा है छत्तीसगढ़ ठगा महसूस कर रहा है।
बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह गुरुवार भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और कहा की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े फैसले लिए और बड़े कार्य किए है। आज उनके कार्यों से देश में लोगों की सोच बदल गई है। केंद्र की सरकार देश में हर वर्ग का ख्याल रख रही है। 8 साल पहले कांग्रेस सरकार की सोच सिंपल सोच थी मगर इन बीते 8 साल में मोदी की सोच ने देश में एक नया नारा दे दिया है, मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने बताया कि इस दौरान देश की जीडीपी दोगुनी हुई है, एम्स की संख्या बढ़ी है, स्कूलों की संख्या में इजाफा हुआ है किसान, गरीब, महिला, नवाचार, मजबूत पहचान इतिहास की समस्याओं का समाधान यह सब 8 साल की यात्रा के उदाहरण है।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की केंद्रीय योजनाओं का छत्तीसगढ़ में दुरुपयोग किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में जो भी विकास के काम हो रहे हैं सारे केंद्र की योजनाओं के तहत ही किए जा रहे हैं। मोदीजी की सरकार ने केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी 32 से बढ़ाकर 42 फ़ीसदी कर दिया, यानी 10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है। उन्हीने श्री गडकरी के बयान को याद दिलाया कि अगर भूपेश सरकार सहयोग करें तो ₹100000 करोड़ रुपए सड़कों के लिए देना चाहते हैं। श्री सिंह ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के तहत छत्तीसगढ़ में एक भी आवास तैयार नहीं कराए गए हैं, जबकि यहां के लिए 16 लाख आवास की मंजूरी दी गई है। नल जल योजना में 3300 करोड रुपए के बंदरबांट की जानकारी उन्होंने दी। आयुष्मान योजना का दुरुपयोग छत्तीसगढ़ में किये जाने की बात उन्होंने कही। डॉ रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संकल्प को लगातार आगे बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी के कार्यकाल में 8 साल के अंदर देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है। मात्र राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही कांग्रेस की सरकार बची है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
