बिलासपुर। प्रदेश के स्वास्थ एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव की समीक्षा बैठक हंगामेदार रही। बैठक में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक RES के अधिकारी को तत्काल सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गए फिर बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसी तरह लोरमी विधायक धरमजीत सिंह मुंगेली के जिला पंचायत CEO पर भड़के, उन्होंने बैठक में कहा की ये 5 हजार काम करने का दावा कर रहे है 25 काम का भौतिक सत्यापन करा दे तो मैं सबके सामने इन्हे गोल्ड मेडल दूंगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बिलासपुर सहित मुंगेली एवं जांजगीर-चाम्पा में संचालित ग्रामीण विकास से संबंधित विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने राशि उपलब्ध रहने के बाद भी निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चेताया कि एक सप्ताह में कामों की गति में तेजी लायें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जायेगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि मुंगेली समेत एटीआर में मनरेगा के तहत हमने करीब 5557 काम किए है। चाहे पौधरोपण हो या नरवा, घुरवा, गरवा बारी योजना का काम हो। काम को पूरी ईमानदारी से किया गया है। ये जानकारी देते ही धरमजीत सिंह भड़क गए और कहा की यदि एटीआर में किये गए पांच हजार से अधिक काम में से 25 काम का भौतिक सत्यापन पेश कर दें तो उन्हें सबके सामने गोल्ड मेडल से सम्मानित करूंगा। धरमजीत ने कहा कि शर्म की बात है कि जब हम काम देखने की बात करते हैं तो अधिकारी कहता है कि विधायक को कोई अधिकार नहीं है। इतना सुनते ही मंत्री टीएस ने कहा कि दूरियां बनाकर रखना अच्छी बात है लेकिन विधायकों और जनप्रतिनिधियों की अपनी जवाबदेही होती है। अधिकारियों को काम काज की जानकारी लगातार विधायकों को देते रहना चाहिए। इस पर मुंगेली सीईओ ने सात जून के अन्दर सूची दिए जाने की बात कही तो धरमजीत ने भी कहा कि हम इसका निरीक्षण करेंगे। क्योंकि काम तो हुआ ही नहीं है, फिर काम होने का सवाल ही नहीं उठता है। अवशिष्ट प्रबंधन के काम काज और खरीदी को लेकर संसदीय सचिव ने अपनी बातों को रखा। रिपोर्ट पेश किए जाने के दौरान रश्मि सिंह ने कहा कोरोना के शुरूआत में 11 करोड़ की खरीदी बता रहे है, ये खरीदी के आंकड़े संदेह को पैदा कर रहे है। सीईओ ने बताया कि तात्कालीन समय की उन्हें जानकारी नहीं है। इस पर रश्मि सिंह ने दो टूक कहा कि मामले में छानबीन की जरूरत है। आखिर 11 करोड़ का बिल किसा बात का है।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने मुंगेली आरईएस के कार्यपालन अभियंता पी.के.शर्मा को तत्काल सस्पेन्ड किए जाने का मंत्री पर दबाव बनाया। उन्होने कहा कि पिछले डेढ़ साल से कोई काम ही नहीं हुआ है। 80 काम में से मात्र एक काम पूरा किया गया है। मंत्री से उन्होंने तत्काल RES के EE को सस्पेंड करने के लिए कहा, जब मंत्री समझाने लगे तो श्री कौशिक नाराज होकर समीक्षा बैठक का बहिष्कार किया, बाद में उन्हें मनाकर बैठक में लाया गया। यद्यपि इस दौरान प्रमुख सचिव रेणुका पिल्लई ने मोर्चा संभाला उन्होने कहा कि दरअसल प्रजेन्टेशन फार्मेट में कुछ गड़बड़ी है। सच तो यह है कि 81 में से 80 काम की स्वीकृति ही नहीं हुई है। इसलिए काम पूरा नहीं हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
