बिलासपुर। तख़तपुर में चोरों का आतंक बढ़ गया है। लगातार हो रही चोरियों की कड़ी में शनिवार रात चोरों ने टिकरीपारा के छः मंदिरों में एक साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह मंदिरों में लोग पूजा करने पहुँचे तो चोरियों की जानकारी हुई।

तख़तपुर के टिकरीपारा में छः छोटी मंदिरों में शनिवार की रात चोरों ने अपने दुस्साहस का परिचय देते हुए चोरी की घटना अंजाम दे दिया है। रविवार सुबह जब लोग मोहल्ले के मन्दिरो में पूजा करने गये तो मंदिरों के पट खुले हुए थे और सामान गायब थे। हनुमान मंदिर में सुबह जितेंद्र शुक्ला पूजा करने गए तो देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला है शिव जी को किसी ने उठाकर बिखेर दिया है, घंटी और दान पेटी गायब है।इसकी सूचना आसपास के लोगो को दी तो मंदिर में चोरी की जानकारी लगते ही लोग इकट्ठा हो गए।
इसके बाद एक एक करके मोहल्ले के शीतला मंदिर, शिव मंदिर महाराणा प्रताप भवन, शिव मंदिर, पीपल चौक हनुमान मंदिर सहित 6 मंदिरों में एक साथ चोरी जानकारी हुई। शीतला मंदिर से श्रृंगार की, शिव मंदिर से घंटी और पूजन सामग्री की चोरी हो गयी है। एक एक कर छः मंदिरों में चोरी का पता चलते ही मोहल्ले के लोगो ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश के लिए डॉग स्क्वाड को बुलाया जा रहा है।
00 मंदिरों छूटा चप्पल और रॉड
चोरी के दौरान चोर हड़बड़ी में अपना सामान भी छोड़ गए है। हनुमान मंदिर में चप्पल छूटा है। वही शीतला माता मंदिर में रॉड को छोड़ गए है। पुलिस ने लोगो को इन सामानों को छूने या हटाने से मना कर दिया है।डॉग स्क्वाड के आने बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास और मोहल्ले के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खनागाल रही है।
पहले भी हो चुकी है मंदिरों में सामूहिक चोरी
टिकरीपारा के मंदिरों में सामूहिक चोरी की पहली घटना नही है।इसके पूर्व दो साल पहले भी एक रात में ही इन्ही मंदिरों में चोरी। हुई थी। उस समय भी घंटी और चांदी के सामान चोरी हुए थे। कुछ सामान टोनही डबरी के पास मिला था। लेकिन चोरों का आज तक पता नही चल पाया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
बिलासपुरMay 17, 2026बैंक अकाउंट किराए पर लेकर साइबर अपराध करने वाले 3 युवक अंबिकापुर से गिरफ्तार, बैंक खातों के खिलाफ अलग अलग राज्यों में दर्ज है 60 से ज्यादा जुर्म
बिलासपुरMay 16, 2026महादेव सट्टा एप के तर्ज पर चल रहा था क्रिकेट का सट्टा, गोवा से सिंडिकेट के 6 सटोरिया गिरफ्तार, खरसिया से जुड़े है तार
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
