रायपुर। मुख्यमंत्री के सामने आज एक अजीबो गरीब वाकया सामने आया। जब एक महिला खड़े होकर मुख्यमंत्री से कहा_ साहब मेरी सागौन की लकड़ी दिला दो, पड़ोसी ने चोरी कर लिया है। मुख्यमंत्री ने पूछा कलेक्टर से शिकायत की है तो महिला तपाक से बोल पड़ी_ इसमें बेचारे कलेक्टर का कोई दोष नहीं है साहब। जब महिला ने कलेक्टर को बेचारा कहा तो मुख्यमंत्री ने जमकर ठहाके लगाए और कहा लकड़ी का पैसा तुमको मिल जाएगा।

रायपुर। कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने ऐसी बात कह दी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठहाके मार के हंसने लगे। किरणमयी रजक ने अपने निजी खेत में सागौन के पेड़ लगाए थे, जिसे उनके पड़ोसी ने बिना बताए काट लिया और लकड़ी को रख लिया। इस पर महिला ने कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर के निर्देश पर वन विभाग ने काटी हुई लकड़ी को जब्त कर लिया।
महिला ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से कहा कि वो उसकी सागौन की लकड़ी दिला दें ताकि वो उससे आर्थिक लाभ ले सके। मुख्यमंत्री ने किरणमयी से कहा कि कलेक्टर को शिकायत की थी क्या ? किरणमयी रजक को लगा कि मुख्यमंत्री कलेक्टर को डांटेगे, इस पर उसने मुख्यमंत्री से कहा कि ‘‘साहब इसमें बेचारे कलेक्टर का कोई दोष नहीं है।’’ ये सुनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठहाके लगाकर हंसने लगे। मुख्यमंत्री के इस रूप को देखकर कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति हंसे बिना नहीं रह सका। बाद में मुख्यमंत्री ने महिला को नियम बताते हुए कहा कि जब्त लकड़ी को वन विभाग नीलाम करेगा और उसके पैसे तुम्हें मिल जाएंगे। जिससे तुम्हारी समस्या का निदान हो जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
