रायपुर। हसदेव अरण्य को लेकर चल रहे विरोध के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौंकाने वाला बयान दिया है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव हसदेव अरण्य क्षेत्र के विधायक हैं, और वे जब तक नहीं चाहेंगे हसदेव अरण्य में एक पेड़ तो क्या डंगाल तक नहीं कटेगी।
गोली चलने की नौबत ही नहीं आएगी, जो गोली चलाएगा पहले उन्ही पर गोली चल जाएगी। आगे श्रीभूपेश ने कहा की खदान आबंटन का काम केंद्र सरकार करती है। भाजपा को केंद्र सरकार के समक्ष विरोध जताना चाहिए। भाजपा की ओर से सवाल उठाना भी गलत है। ये भाजपा का दोहरा चरित्र है. विरोध दिल्ली में होना चाहिए। बता दें कि बीते दिन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हसदेव अरण्य मामले को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, हसदेव जंगल उजाड़ने अगर गोली चलेगी तो पहली गोली मैं खाऊंगा। पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने हसदेव बचाने आंदोलनरत ग्रामीणों को यह भरोसा देते हुए कहा कि वे इस आंदोलन में उनके साथ खड़े हैं। सोमवार को सिंहदेव ने क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित ग्रामीणों ने चर्चा की थी। हसदेव अरण्य को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि कोल ब्लॉक आबंटन उनकी भाजपा की केंद्र सरकार ने दिया है, और अगर वे चाहते हैं कि हसदेव अरण्य में कोयला खदान न खोला जाये तो वे इसके लिए केंद्र सरकार के समक्ष मांग करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
बिलासपुरMay 17, 2026बैंक अकाउंट किराए पर लेकर साइबर अपराध करने वाले 3 युवक अंबिकापुर से गिरफ्तार, बैंक खातों के खिलाफ अलग अलग राज्यों में दर्ज है 60 से ज्यादा जुर्म
बिलासपुरMay 16, 2026महादेव सट्टा एप के तर्ज पर चल रहा था क्रिकेट का सट्टा, गोवा से सिंडिकेट के 6 सटोरिया गिरफ्तार, खरसिया से जुड़े है तार
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
