टिकट काटने का अधिकार मुझे नहीं, राज्यसभा का फैसला भी पार्टी हाईकमान का है, केंद्र सरकार ने आबंटन किया कोल ब्लाक_मरकाम

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि विधायको का टिकट काटने का अधिकार मुझे नहीं है। इसका फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। राज्यसभा का निर्णय भी पार्टी हाईकमान का ही है। कोल ब्लाक आबंटन केंद्र सरकार ने की है। परसा कोल ब्लाक आवंटन निरस्त या बनाए रखने की जिम्मेदारी केन्द्र की है।

छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश की सरकार आदिवासियों के साथ है। राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार बनते ही परसा कोल ब्लाक आवंटन को निरस्त किया जाएगा। इधर मुख्यमंत्री कहते हैं कि कोयला जरूरी है। आखिर दोनो बयानों में कितनी सच्चाई है। मरकाम ने कहा कि कोई क्या कहता है इस पर नहीं जाऊंगा..हां कोयला ब्लाक आवंटन की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होती है।
पेड़ काटे जाने को लेकर स्वस्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के बयान हम गोली भी खाने को तैयार हैं पर मरकाम ने कहा कि मंत्रीजी क्षेत्र के नेता हैं, स्थानीय लोग लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं, जनता का सुख दुख जानने की उनकी जिम्मेदारी है।
जब उनसे पूछा गया कि आप आदिवासियों के साथ हैं या कोयला उत्खनन करने वालों के साथ है? इस पर उन्होंने कहा की बात अडानी या अम्बानी की नहीं है। केन्द्र ने उन्हें उत्खनन का अधिकार दिया है। फिर केन्द्र से पूछिए क्यों दिया। हम आदिवासियों के दुख दर्द से लगातार सम्पर्क में है। ब्लाक निरस्त करने का अधिकार केन्द्र सरकार का है। सरकार प्रदर्शन करने वालों के साथ है। उनकी बातों को उचित मंच पर रखा भी जा रहा है।
राज्यसभा टिकट का टिकट बाहरी लोगों को देने से स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के मॉरल डाउन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सवाल इसका नहीं है, ये निर्णय पार्टी हाईकमान का है और हम_ सबने उसे स्वीकार किया है। लेकिन भाजपा ने भी अपने दस लोगों को अलग अलग राज्य से चुनाव मैदान में उतारा है। हमने हाईकमान के आदेश का पालन किया। क्या प्रदेश में राज्यसभा लायक प्रत्याशी नहीं है ? सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि ऐसा नही है। हमने हाईकमान के आदेश का पालन किया है।
मुख्यमंत्री हमेशा छत्तीसगढ़िया की बात करते हैं। भाजपा तो नहीं करती। इस पर उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़िया हैं और छत्तीसगढ़िया अस्मिता और सम्मान के लिए काम भी कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या आने वाले विधानसभा चुनाव में कुछ विधायको की टिकट काटेंगे ? इस पर उन्होंने कहा कि टिकट काटने का अधिकार मुझे नहीं है ,यह पॉवर हाईकमान के पास है। रही बात चुनाव की तो हम इस बार 75 प्लस जीतेंगे और सरकार बनाने में बिलासपुर संभाग के विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *