बिलासपुर। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो बिलासपुर_रतनपुर मार्ग में ट्रक वालों से पुलिस बनकर उगाही करते थे। गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। आरोपी उगाही के वक्त बकायदा पुलिस की वर्दी पहनते थे और चार पहिया वाहन में पुलिस की स्टीकर भी लगा रखे थे। कोयले से भरी गाड़ियों को अपना शिकार बनाते थे।

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के पलामू जिले में रहने वाले उमेश राम वल्द मोती मोची ने कोनी थाने में आकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उसने बताया कि 18 अगस्त की रात्रि को लगभग 10:30 बजे वो खुद अपने दो ट्रेलर चालक दिलीप ऊरांव और ट्रेलर चालक कुलदीप उरांव अपने-अपने ट्रेलर वाहन (कुल तीन ट्रेलर) से कोयला लोड कर बिलासपुर से लगे लोखंडी आ रहे थे। तभी तुरकाडीह बृज के पास पुलिस के स्टिकर (लाल नीली पट्टी) लगी कार में सवार लड़कों ने उन तीनों ट्रेलर चालकों के ट्रेलर को हाथ दिखाकर रोका और उनसे बिल्टी तथा ₹5000 की मांग करने लगें, नहीं देने पर उन तीनों लड़कों ने गाली गलौज और धमकी देकर प्रार्थी उमेश राम के साथी से 21 हजार रुपय और बिल्टी लूटकर भाग गए। बताया जा रहा है की ट्रकवालों से 3 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर को अवगत कराया गया।
फिर उनके आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती ने स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में कोनी थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह और उनकी टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें मुखबीर से एक आरोपी छोटू के रिवर व्यू कॉलोनी में छिपे होने की जानकारी मिली। जिसे दबिश देकर पकड़ लिया गया। उसने पूछताछ में अपना नाम काशी प्रसाद उर्फ छोटू बताया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और वाहन मालिक के द्वारा पुलिस का स्टिकर लगाकर षड्यंत्र पूर्वक वाहन उपलब्ध करने की बात बताई। इसके आधार पर आरोपी वाहन स्वामी गायत्री पाटले पति भूषण पाटले निवासी रिवर यू कॉलोनी कोनी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकरण के अन्य आरोपी रमाकांत और सुरेंद्र कुमार पटेल की पतासाजी की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
