बिलासपुर। 18वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में संपन्न हो गई। 19 से 21अगस्त तक हुई इस प्रतियोगिता में 1250 खिलाड़ी और 50 तकनीकी अधिकारियो ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन एवं पदक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि शहर के विधायक शैलेश पांडे, बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी, बिलासपुर के कलेक्टर सौरभ सिंह थे।

समापन समारोह में स्वागत भाषण एथलेटिक संघ के अध्यक्ष विजय केसरवानी ने दिया और राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की रूपरेखा और आयोजन के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जरूरी संसाधनों मैदान में आवश्यक सामग्री व साधनों के तरफ अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों से शहर की विभिन्न संस्थाओं एनटीपीसी, एसईसीएल, प्राइवेट एवं यूनिवर्सिटी के माध्यम से मैदान की व्यवस्था और यहां पर जो भी कमियां हैं उन्हें दूर कर जाने की मांग की।
मुख्य अतिथि शैलेश पांडे ने मैदान की समस्याओं पर कहा कि 125 करोड़ की लागत से तैयार मैदान में छोटी-छोटी समस्या है। जिन्हें स्थानीय स्तर पर दूर किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने स्टीमेट बनाने एवं संस्थानों के सीएसआर मद से समाधान निकालने की बात कही। उन्होंने कलेक्टर बिलासपुर से नेशनल आयोजन से पहले ही मैदान में व्याप्त अव्यवस्था को दूर करने के लिए कहा।
आईजी बिलासपुर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतियोगिता को बहुत ही अच्छा कहा साथ ही कहा कि आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता और बेहतर ढंग से की जाएगी। उन्होंने खिलाड़ी को हर वक्त मैदान में जुड़े रहने एवं नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर सौरभ सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम इतना अच्छा आयोजन एवं उससे भी अच्छा खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने को मिला। यहां पर हाई क्वालिटी का प्रदर्शन देखकर अच्छा लगा। मूलभूत सुविधाएं खिलाड़ियों को मिले यह हम पूरा प्रयास करेंगे। बहुत अच्छा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान आयोजित करेंगे कि यहां आने वाले खिलाड़ी जब लौटे छत्तीसगढ़ की पहचान लेकर जाएं। मेडल सेरिमनी से पहले उत्साहित खिलाड़ियों का आकर्षण मार्च पास्ट ने अतिथियों को सैल्यूट करने के लिए आकर्षित किया। अतिथि भी मार्च पास्ट को देखकर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विजेता प्रथम द्वितीय तृतीय खिलाड़ी को विभिन्न इवेंट में भाग लेकर विजेता बने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया और गुलदस्ता देखकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी सुशील मिश्रा ने मंच संचालन किया। एथलेटिक संघ के अध्यक्ष विजय केसरवानी के साथ कलेक्टर सौरभ कुमार के साथ मैदान का निरीक्षण किया और मैदान में मिली कमियों को जल्द से जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया। केंद्रीय जेल बिलासपुर के बैंड दल का स्वागत अध्यक्ष विजय केसरवानी द्वारा किया गया।


प्रतियोगिता के 60 मीटर दौड़ में अंडर 4 टीम बालिका वर्ग में नीलम यादव प्रथम, रिया देशमुख दूसरा एवं आश्विन तीसरे स्थान पर रही, 400 मीटर 23 वर्ष बालक वर्ग में नीरज कुमार सिंह प्रथम, उदय सिंह दूसरा एवं सन्मुख राव तीसरे स्थान पर रहे।
100 मीटर 20 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम समीर दूसरा डेविड साहू और तीसरा भोजराम रहे।
5000 मीटर महिला वर्ग में मीना साहू प्रथम मीरा साहू दूसरा एवं रुचि साहू तीसरे स्थान पर रही।
5000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में युधिष्ठिर प्रथम ओमकार वर्मा दूसरा और राजकुमार तीसरे स्थान पर रहे। 2000 मीटर 16 वर्ष बालिका वर्ग में शीतल कुशवाहा प्रथम सोनिका राजवाड़े दूसरा एवं हिमांशी देवांगन तीसरे स्थान पर रही।
400 मीटर 18 वर्ष बालक वर्मा देवेश पावेल प्रथम देवा यादव दूसरा और प्रशांत तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर द वर्ल्ड 23 वर्ष बालक वर्ग में उदय सिंह प्रथम मुकेश कुमार दूसरा एवं शिवा तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर आरके पिल्लई रवि धनगर श्रीनिवास अमरनाथ सिंह अजय सिंह सुभाष परमेश्वर पी जी जय किशन अरुण पाल तारीक सुरेश कुमार सुनील पटेल मंतोष श्रीनू आदि लोग उपस्थित रहे यह जानकारी हेमंत सिंह परिहार प्रदेश प्रवक्ता छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ ने दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
