बिलासपुर। आईजी की उपस्थिति में अलग_अलग थानों से जब्त मादक पदार्थो का नष्टिकरण किया गया। मादक पदार्थों के नष्टीकरण के तहत जप्त 4.111 टन गाँजा, 131 नग गांजा पौधा , 14554 नग टेबलेट , 3600 नग कफ सिरप , 2 ग्राम ब्रॉउन शुगर व 347 नग इंजेक्शन को बालको पॉवर प्लांट की भट्ठी में जलाया गया।

हाई पावर ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी द्वारा रेंज के ज़िलों में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। मादक पदार्थो का यह नष्टीकरण बालको के पावर प्लांट कोरबा में किया गया। मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु बिलासपुर रेंज स्तर पर 4 सदस्यीय हाई पावर ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी का गठन किया गया है जिनके द्वारा बिलासपुर रेंज के कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, रायगढ़ व मुंगेली जिलो के नष्टीकरण योग्य कुल 190 प्रकरणों में जप्त 4.111टन गाँजा, 131 नग पौधा , 14554 नग टेबलेट , 3600 नग कफ सिरप , 2 ग्राम ब्रॉउन शुगर व 347 नग इंजेक्शन के नष्टीकरण की कार्यवाही समिति के अध्यक्ष श्री रतन लाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, सदस्य श्रीमती पारुल माथुर पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक बिलासपुर, श्री संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक कोरबा, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी कोरबा श्री अंकुर साहू एवं पंचों की उपस्थिति में दिनांक 22.08.2022 को बालको पावर प्लांट कोरबा में विधिवत जलाकर किया गया ।

संपूर्ण कार्यवाही के दौरान अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप, अति पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा व पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
