मुंगेली। जनता कांग्रेस के लोरमी नगर पंचायत अध्यक्ष को हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हाईकोर्ट ने स्थगन दे दिया है। कल ही इस अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना था उससे पूर्व ही अदालत ने स्थगन दे दिया है। एम
लोरमी नगर पंचायत में जनता कांग्रेस की अंकिता रवि शुक्ला नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। उन्हें हटाने के लिए बीजेपी के 5 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु आवेदन कलेक्टर राहुल देव को दिया था। कलेक्टर राहुल देव ने इस मामले की 12 अगस्त को सुनवाई की और नगर पंचायत अधिनियम 1961 के तहत कलेक्टर ने सँयुक्त कलेक्टर नवीन भगत को अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग करवाने हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था। जिस पर सभी 15 पार्षदों को स्थगन प्रस्ताव की जानकारी देते हुए कल वोटिंग की सूचना दी गई थी। अंकिता रवि शुक्ला इसके खिलाफ हाईकोर्ट चली गई थी। आज अदालत ने अविश्वास प्रस्ताव पर आगामी सुनवाई तक स्थगन आदेश जारी कर दिया है। जिसके बाद मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने तत्काल आदेश जारी कर हाईकोर्ट के आगामी फैसले के आने तक कल अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले वोटिंग को स्थगित कर दिया है।
सबसे कम पार्षद होने के बाद भी बनी थी जनता कांग्रेस की प्रत्याशी अध्यक्ष:-
लोरमी विधानसभा में जनता कांग्रेस के धाकड़ नेता धर्मजीत सिंह सिटिंग विधायक हैं। वे चौथी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं। सबसे पहले राज्य बनने से पूर्व वे 98 में विधायक थे। राज्य बनने के बाद प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष भी रहें। बाद में 2003, व 2008 के चुनावों में भी वो जीत कर निर्वाचित हुए। 2013 में उन्हें बीजेपी के तोखन साहू से शिकस्त मिली। 2018 में वो फिर से विधायक चुने गए। उन्हीं की पार्टी की अंकिता रवि शुक्ला वर्तमान में अध्यक्ष हैं। यहां 15 पार्षद हैं। 2019 में हुए नगर पंचायत अध्यक्ष चुनावों में जनता कांग्रेस के सिर्फ 4 पार्षद चुने गए थे। जबकि भाजपा के 5 व कांग्रेस के 6 पार्षद थे। सबसे अधिक पार्षद होकर भी यहां राज्य की सत्तासिन कांग्रेस पार्टी अपना अध्यक्ष नही बना सकी थी और यहां क्रॉस वोटिंग की बदौलत जनता कांग्रेस की अंकिता रवि शुक्ला ने अध्यक्ष के पद पर कब्ज़ा जमाया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
