बिलासपुर। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में मंगलवार रात तकरीबन 10 से 12 की संख्या में पहुंचे चोरों ने मणप्पूरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में धावा बोल दिया। चोरों ने पहले बाजू की दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुसे फिर दीवार में सेंध लगाया और गोल्ड फाइनेंस कंपनी में पहुंचे। यहां भी गैस कटर से लॉकर काटने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। लिहाजा सारा सामान छोड़कर भाग गए।

मामलें में मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्रान्तर्गत महाराणा प्रताप चौक के पास मणप्पूरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस है, वही इसके बाजू में ही कबीर कंस्ट्रक्शन का ऑफिस है। मंगलवार की रात चोर गिरोह के सदस्यों ने कबीर कंस्टक्शन का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। गिरोह सदस्य गैस कटर और दीवार काटने के लिए औजार लेकर पहुंचे थे। कंस्ट्रक्शन ऑफिस तक पहुंचने के बाद बाजू में गोल्ड लोन कंपनी की दीवार को तोड़कर अंदर पहुंच गए। यहां गैस कटर से गेट और ताला को काटकर लॉकर तक पहुंच गए थे, लेकिन चोर लॉकर काटने में सफल नहीं हो सके। गैस कटर से लॉकर को भी काटने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। इसके चलते चोर गैस कटर सहित अन्य औजारों को छोड़कर भाग गए हैं। घटनास्थल से चोरों की अहम जानकारी भी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार नेपाली गैंग ने चोरी का प्रयास किया है, गिरोह के दो सदस्य पिछले पंद्रह दिन से गोल्ड लोन कंपनी के पास रूम लेकर किराए पर रह रहे थे और मोमोज बेचने के बहाने रैकी कर रहे थे।

Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
