बिलासपुर। जिला बॉक्सिंग संघ व दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे संघ के तत्वाधान में उषा देवी मेमोरियल बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे बॉक्सिंग ग्राउंड में रखा गया था। आयोजन में लगभग 60 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। सभी छोटे बड़े खिलाड़ियों को उनके कैटेगरी के हिसाब से बांटा गया था।खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके दर्शको का मन जीत लिया। प्रतियोगिताओं के कैटेगरी में जूनियर बॉयज बाउट, क्लब क्लास ब्वॉय बाउट, क्लब क्लास गर्ल्स बाउट, वूमेन- मेंस बाउट, मेंस यूथ बाउट, सीनियर मेंस बाउट मैच के हिसाब से बांटा गया था इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में तन्मय महेश्वरी क्रीड़ा अधिकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे संघ, राहुल गर्ग सहायक कार्मिक अधिकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल, शेख असलम पार्षद उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जूड रॉड्रिक्स, नागू राव, मनोज वर्मा, श्रीकांत पाढ़ी, सुभाष, देबू,के.विनोद कुमार ने विशेष सहयोग किया। स्पर्धा में जूनियर बालक वर्ग में 30 केजी केटेगरी से लेकर वरिष्ठ वर्ग में 72 केजी वेट तक के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रकार बालिका वर्ग में 45 किलोग्राम वेट से लेकर 60 किलोग्राम वेट तक की बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
