बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 24 चंदेलानगर में 11 लाख 50 हजार रुपये की लागत से नाला का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को महापौर रामशरण यादव ने इसके लिए भूमि पूजन किया।

इसके साथ ही अब वार्ड में पानी भरने की शिकायत दूर हो जाएगी। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि पिछले कई साल से नाली बनाने की मांग नागरिको द्वारा किया जा रहा था।, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद आज भूमिपूजन किया गया है। वार्डवासियों ने बताया नाला नही होने के कारण हर बार बारिश का पानी घरों में आ जाता था। इस नाला के बनने से इस समस्या से निजात मिल जाएगी।इस अवसर पर सभापति शेख नजीरुद्दीन, स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला, एमआइसी सदस्य अजय यादव,: श्री तापड़िया बंटीसिग, मनोज अग्रवाल, अंगुरिया जी,निपेश तिवारी, विक्रम सिंह, गोपी राव,बंटी जुंजानी,साकेत तिवारी, कर्नल साहब,मंजु मित्रा,खोखर ,हरीश राव,चुगयानी आबिद रिजवी शाहिद कुरैशी सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
