बिलासपुर। हाल ही में हुई बारिश के दौरान शहर में जहां जहां जल का भराव हुआ है उन क्षेत्रों का चिन्हांकन कर उसके समाधान के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश महापौर रामशरण यादव ने अधिकारियों को दिए। बारिश के दौरान उत्पन्न हुई समस्या और हालात की समीक्षा के लिए आज महापौर रामशरण यादव ने निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी के साथ सभी जोन कमिश्नर और इंजीनियरों की बैठक ली। इस दौरान महापौर श्री यादव ने जल भराव के कारण और उसके तकनीकी रूप से निदान के लिए योजना बनाकर पूर्ण रूप से कार्य योजना बनाए जाने के निर्देश दिए, खासकर गोकना नाला से लगे सभी वार्ड, मंगला क्षेत्र के वार्ड, जोरापारा, कपिल नगर, पावर हाउस समेत अन्य क्षेत्र। बैठक में महापौर रामशरण यादव ने जल मग्न से प्रभावित परिवारों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए ताकि प्रभावित लोगों को शासन से मुआवजा मिल सकें। इसके अलावा राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा वितरण में हितग्राहियों से वर्तमान सत्र के आधार पर शुल्क लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में महापौर ने अधिकारियों से कहा की भविष्य में जल भराव ना हो इसके लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें। शहर में चल रहें टीकाकरण अभियान में तेजी लाते हुए नागरिकों को टीके के लिए प्रेरित करने सभी जोन कमिश्नर अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर संपर्क करें। इसके अलावा मोहब्बत रामशरण यादव ने कहा गोखने नाला सिंचाई विभाग में आता है बारिश के पानी के कारण उसके आसपास रहने वालों के घर डूब जाता है जितनी एरिया नगर निगम सीमा में आता है उसका इस्टीमेट बनने के लिए कहा गया है। इसके अलावा भवन अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि किसी भी जगज पर अवैध निर्माण हो रहा हो उसकी जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान अधीक्षण यंत्री सुधीर गुप्ता अपर आयुक्त राकेश जायसवाल, इंजीनियर सुरेश बरुआ, जोन कमिश्नर राहुल शुक्ला, गोपाल ठाकुर, अनुपम तिवारी सहित सभी जोन कमिश्नर उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
