बिलासपुर। राधिका लहरे पति मन्नू लहरे उर्फ मन्नू बंजारे 25 08 2022 को थाना तोरवा में उपस्थित होकर FIR दर्ज कराई कि उसकी 5 वर्षीय पुत्री दोपहर से कहीं गायब है। सूचना पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 389 / 2022 पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। मामला 5 वर्षीय नाबालिग बालिका के गुमने का था इस वजह से सूचना तत्काल उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती स्नेहील साहू को दी गई। इसके बाद आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया गया। इस दौरान पूछताछ तथा आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि प्रार्थिया मन्नू बंजारे से दूसरी शादी की है और उसके दो बच्चे हैं। एक 10 वर्षीय बालक तथा गुमी हुई 5 वर्षीय बालिका। बालिका के साथ मन्नू बंजारे के संबंध बहुत अच्छे नहीं थे तथा आए दिन बालिका के साथ मारपीट किया करता था। घटना के दिन भी दोपहर 12:00 से 1:00 के बीच बालिका को उसके सौतेले पिता के साथ अरपा नदी के तरफ जाते हुए देखा गया था। मामले में तोरवा पुलिस जांच कर ही रही थी इसी दौरान जानकारी मिली की कर्रा एनीकट थाना मस्तूरी में एक नाबालिग बालिका की शव मिली है जो नदी के पानी में बहकर आई है। सूचना पर बालिका की माता को खबर दिया गया तथा मस्तूरी की पुलिस टीम जहां जांच कर रही थी वहां पर तोरवा की पुलिस टीम भी बालिका के माता के साथ पहुंची। शव देखकर बालिका की माता अपने बेटी के रूप में पहचान किया। मामले में मस्तूरी थाना क्षेत्र में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तथा शव परीक्षण कराया गया। तोरवा पुलिस के द्वारा मामले की अग्रिम जांच कार्रवाई करते हुए बालिका के पिता के संदिग्ध व्यवहार के आधार पर उससे पूछताछ किया गया। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा परंतु कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह बालिका की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि बालिका उसकी सौतेली पुत्री थी और मोहल्ले में खेलने जाना, टीवी देखना तथा खर्चे के लिए पैसे की मांग करना इस बात पर वह बालिका से नाराज रहता था। पहले भी एक दो बार वह उसकी पिटाई किया था। कल दोपहर में बच्ची अपने पड़ोसी के घर टीवी देख रही थी तब आरोपी मन्नू लहरे उर्फ मन्नू बंजारे घर आया तो देखा की बालिका घर पर नहीं है। तब वह पड़ोसी के घर से उसे लेकर आया कुछ देर बाद बालिका बोली मुझे नहाने जाना है तब संदेही भी उसके साथ नदी में नहाने गया। इस दौरान वह थोड़े गहरे पानी में ले जाकर बालिका को कुछ देर तक नदी में डूबा कर रखा और सांस रुक जाने पर थोड़ी दूर गहरी पानी में फेंक दिया। घटना की जानकारी ना हो यह सोचकर वह फिर से घर में आ कर सो गया। शाम को बालिका की मां घर आई और बच्ची के बारे में पूछी तब वह बोला कि आसपास खेल रही होगी। काफी देर तक बालिका घर नहीं आई तो दोनों ढूंढने निकली, जब काफी ढूंढने के बाद भी बालिका नहीं मिली तो थाना तोरवा में आकर अपराध पंजीबद्ध कराया। संदेही मन्नू बंजारे से तोरवा पुलिस पुलिस की पूछताछ जारी है शव परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
बलरामपुरJune 12, 2026छत्तीसगढ़ की सीमा में 12 करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
