वॉटसअप के DP में चीफ जस्टिस का फोटो लगाकर मांग रहे थे गिफ्ट वाउचर, पुलिस ने मिजोरम से दो लोगों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। वाटसअप DP में चीफ जस्टिस का फोटो लगाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मिजोरम से गिरफ्तार किया है। आरोपी छत्तीसगढ़ के जिला न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों को मेसेज भेजकर गिफ्ट वाउचर की डिमांड कर रहे थे।

20 जुलाई को अज्ञात आरोपियों ने उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी की फोटो व्हाट्सएप प्रोफाइल (DP) में लगा कर फर्जी मैसेज भेज कर ठगी करने का प्रयास किया था। वाट्सएप पर आए मैसेज के फर्जी होने की पुष्टि होने और मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर के फोटो का प्रतिरूपण कर प्रयोग करने पर प्रोटोकाल अधिकारी संजीव सिन्हा ने थाना चकरभाठा में FIR दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वॉट्सएप मैसेंजर मोबाइल नंबर 6033151630 के धारक ने अंबिकापुर छत्तीसगढ़ जिला न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश बिहारी घोरे के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज किया और व्यस्त रहने की वजह से अमेजान गिफ्ट कार्ड अरेंज करने टेक्स्ट किया था।
विवेचना में उक्त नंबर और वाट्सएप मैसेंजर का बिलासपुर साइबर यूनिट द्वारा मोबाइल सर्विस प्रदाता, गूगल के नोडल और वाट्सएप कंपनी से जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें सिम नंबर 8837348541, 9612722801, 6033151630, 9366836743 जिनका आईएमइआई नंबर 868348053978957, 868348053978965 और 867381045890437, 867381045890445 है, के धारक द्वारा अपराध करना पाया गया और आरोपियों का लोकेशन आईजोल मिजोरम मिला।
मिजोरम हिंदी अंग्रेजी बोली बोले जाने वाली राज्य नही होने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भेजी गई टीम ने सबसे पहले आइजोल में लोकल मुखबिर तैयार किया और आरोपियों की पताशाजी में लग गई थी।
लगातार 4 दिन की रेकी के बाद सटीक लोकेशन मिलने पर टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया।
घटना में प्रयुक्त दोनों मोबाइल व चारों सिम लाल हमिंग सांगा और जोथान मोविया के पजेशन से प्राप्त होने पर उन्हें जप्त किया गया है।
गिरफ्तारी पर्याप्त टेक्निकल व प्राथमिक साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को डूर्टलांग मिल 5 आइजोल मिजोरम में विधिवत गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों को थाना चकरभाठा बिलासपुर छत्तीसगढ़ क्षेत्राधिकार के ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास बिल्हा के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। चूंकि आइजोल से बिलासपुर की दूरी लगभग 2000 किलोमीटर है। अतः मुख्य न्यायधीश आइजोल से बिलासपुर पुलिस टीम द्वारा ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *