बिलासपुर। आत्मदाह करने के लिए एक युवक शनिवार को SP ऑफिस पहुंच गया। युवक की पत्नी एक महीने से गायब है। सरकंडा थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इन सब से युवक व्यथित है। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने युवक के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनकर समझाइस दी गई और घर भेजा।

SP ऑफिस में शनिवार को अन्य दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। तभी आकाश मिश्रा नाम का एक युवक हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर कार्यालय पहुंच गया और सरकंडा थानेदार पर FIR कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की कोशिश करने लगा। आत्मदाह की खबर सुनकर हड़कंप मच गया और कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकलकर युवक को समझने लगे। लेकिन युवक आत्मदाह करने पर अड़ा हुआ था। तब पुलिस के कुछ जवान युवक को समझाने का प्रयास करता रहा जैसे ही युवक का ध्यान हटा पुलिस के जवान उसके हाथ से पेट्रोल का बोतल छीनकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे समझाइश देकर घर भेज दिया गया। युवक ने मीडिया के लोगों को बताया कि वह एक साहू समाज की युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह उसे प्रताड़ित करने लगी, घर का झाड़ू_पोंछा से लेकर बर्तन धोने तक का पूरा काम काम कराने लगी। नहीं करने पर थाने में शिकायत करने की धमकी देने लगी। कहती थी मैं लड़की हूं थाने में मेरी सुनवाई ज्यादा होगी। इसी बीच वह एक महीने पहले घर से गायब हो गई। काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिली तो सरकंडा थाने में इसकी शिकायत की है। लेकिन पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि उसकी पत्नी का मोबाइल लोकेशन रायपुर में बता रहा है। इधर सास और ससुर अलग दबाव बना रहे है की लड़की को खोजकर लाओ नहीं तो पुलिस में शिकायत करेंगे। इन सब के कारण पिछले कई दिनों से परेशान है।
Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
