बिलासपुर। अखिल भारतीय महापौर परिषद का 51 वां राष्ट्रीय सम्मेलन रायपुर स्थित होटल कोटयार्ट में आरंभ हो गया है। सम्मेलन में पहले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव ने मांग रखी की 1995 से सन् 2००० तक महापौरों को यह पावर होता था कि वे अफसरों की सीआर लिख सकते है। लेकिन 22 साल पहले अध्यादेश ला कर उसे बंद कर दिया गया। अब उसे एक बार फिर से शुरू किया जाए। महापौर अपने अधिकार क्ष्ोत्र में आने वाले अफसरों के सीआर लिख सके। इस दौरान महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन और राष्ट्रीय महासचिव उमाशंकर गुप्ता के साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महापौर ने समर्थन करते हुए इसपर जल्द ही निर्णय करने मांग मुख्यमंत्री से की हैं। दो दिवसीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए गुजरात, कर्नाटक, आगरा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड के साथ बिरगांव समेत अन्य राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्ना नगर निगमों के महापौर पहंुचे। सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे अलग-अलग राज्यों के महापौर अपने यहां हुए विकास कार्य, नई योजनाओं और नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए गए कार्यों को बताया साथ ही शहर के सुव्यवस्थित विकास पर सुझाव देंगे। अखिल भारतीय महापौर परिषद का 51 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन सत्र के मौके पर 28 अगस्त को राज्यपाल अनुसुइया उईके विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

00 निगम की अनुमति बिना कोई एजेसी काम न करें
महापौर यादव ने कहा कि नगर निगम सीमा क्ष्ोत्र में बिना निगम की अनुमति लिए पीडब्ल्यूडी, पीएचई सहित अन्य एजेसिया काम शुरू कर देती है जिसके चलते सड़कों की खुदाई के अलावा अन्य समस्याओं से लोगों को परेशान होना पड़ता है। जनता दूसरे एजेंसी के कराए जा रहे काम को निगम का काम समझती है। निगम में प्रतिदिन ऐसे शिकायते भी आती है। इस लिए काम शुरू करने से पहले निगम की अनुमति लेना अनिवार्य किया जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
