बिलासपुर। सोमवार की सुबह घुरू के तालाब में एक युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सकरी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोमवार को शहर से लगे ग्राम घुरु के तालाब में एक युवक की तैरती लाश मिली। मृत युवक की पहचान कमाल अख्तर के रूप में की गई है। मृत युवक तिफरा क्षेत्र के यदुनंदन नगर कालोनी का रहने वाला था। रविवार शाम किसी से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस घर ना लौटा। सोमवार की सुबह गांव के लोग जब नहाने के लिए तालाब पहुंचे तो लोगों ने देखा की एक शव तालाब में तैर रही है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। इधर युवक के परिजन हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि युवक रविवार की रात को किसी से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन सुबह उसकी लाश पानी में तैरती मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
