कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरीपाठ में बीते दिनों एटीएम चोरी करने का प्रयास हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपीयों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिक साहित 5 आरोपी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार 28 अगस्त की देर रात कोटा थाना क्षेत्र के गोबरीपाठ में स्थित हीताची कंपनी के एटीएम मे तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया था। इसकी शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से ही कोटा पुलिस मामले की जांच कर आरोपीयों की तलाश सरगर्मी से कर रही थी। इसी बीच पुलिस को एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारिक से जांच कर आरोपीयों की तलाश जारी की गई। जिसमे डोंगरीपारा निवासी विजय पटेल, अशरुद्दीन खान, फिरंगी पारा कोटा निवासी अब्दुल रजा, मुन्नी गली कोटा निवासी दिलशाद खान सहित एक नाबालिग लड़के को कोटा पुलिस ने पकड़ा। मामले में उक्त आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान होने पर पूछताछ किया गया। जहाँ आरोपियों द्वारा जुर्म अपराध स्वीकार करने पर एटीएम में तोड़फोड़ करने के औजार एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकल को जप्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग सहित सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पर भेजा गया।

Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
