बिलासपुर। लिंक रोड स्थित बुखारी पेट्रोल पंप के आसपास रहने वाले करीब 1000 परिवारों को अब पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सांसद विवेक तन्खा के मद से यहां कराए गए बोर से इनकी प्यास बुझेगी। महापौर रामशरण यादव व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने गुरुवार को जैसे ही बोर का उद्घाटन किया, आसपास रहने वाले नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

वार्ड क्रमांक 26 शहीद असफाक उल्ला में शामिल लिंक रोड एरिया में सालों से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। बरसात के दिनों में तो जैसे-तैसे यहां रहने वाले करीब 1000 परिवार पेयजल की व्यवस्था कर लेते थ्ो, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें गर्मी के दिनों में होती थी। इस वार्ड का प्रतिनिधित्व नगर निगम के सभापति श्री नजीरुद्दीन करते हैं। नागरिकों ने पेयजल की समस्या को लेकर सभापति से मुलाकात की और एक बोर खनन कराने की मांग की, जिस पर उन्होंने उन्हें जल्द ही समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया था। महापौर श्री यादव व सभापति की मांग पर राज्यसभा सांसद श्री तन्खा ने बुखारी पेट्रोल पंप के पास बोर खनन के लिए अपनी निधि से राशि स्वीकृत की। गुरुवार को मेयर व सभापति ने जैसे ही बिजली का बटन दबाया, बोर से जल की धारा बहने लगी। पर्याप्त मात्रा में पानी निकलते देख वहां मौजूद नागरिकों ने भी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, पार्षद अब्दुल खान, रवि साहू, संजू मलिक, सोनू विश्वकर्मा, पप्पू शुक्ला, नज्जू भाई, शिवा नायडू, अर्जुन सिंह, अनुराग दुबे, जावेद आदि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
