बिलासपुर। मंहगाई के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी और शहर विधायक शैलेष पांडेय राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनो नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को ‘ भारत जोड़ो यात्रा ‘ के शुभारम्भ के लिए शुभकामना दी। गौरतलब है कि बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मंहगाई के खिलाफ आंदोलन करने के लिए दिल्ली गए थे। प्रदर्शन के बाद ज्यादातर पदाधिकारी और कार्यकर्ता वापस लौट गए लेकिन कई नेता दिल्ली में रुक गए थे। उनमें श्री केशरवानी और पांडेय भी शामिल थे। इस दौरान दोनो नेताओं ने राहुल गांधी से समय लेने के बाद उनसे मुलाकात की।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
