बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों की मुआवजा राशि प्रभावित किसानों को अगले तीन दिनों में वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिविर लगाकर सामूहिक रूप से किसानों को मुआवजा राशि वितरित किये जायें। सौरभ कुमार आज यहां समय-सीमा की बैठक में राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। गोबर खरीदी में ज्यादा किसानों की सहभागिता पर संतुष्टि जाहिर करते हुए निरंतर यह प्रगति बनाये रखने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने बैठक में सिलसिलेवार प्राथमिकता वाली राज्य सरकार कीयोजनाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने मस्तूरी एवं कोटा ब्लॉक में हाट-बाजार क्लिीनिक योजना में कम उपलब्धि पर असंतोष जताते हुए और ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने की कार्य-योजना पर काम करने को कहा है। भू-अर्जन प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को राजस्व अधिकारी एवं कार्यएजेन्सियों की संयुक्त बैठक बुलाई गई है। उन्होंने वोटर आईडी कार्ड में आधार सीडिंग के कार्य में और तेजी लाने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि भारत नेट परियोजना के अंतर्गत हर ग्राम पंचायत मुख्यालय को इन्टरनेट सुविधा मुहैया कराई जायेगी। इसके लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित एक अन्य बैठक में भारत सरकार के उपक्रम गेल इण्डिया लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित नागपुर से झारसुगुड़ा गैस पाईप लाईन हेतु विभिन्न नहरों एवं नदी-नालों के नीचे पाईप लाईन लगाने एवं बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 50 नहर रोड पाटलिपुत्र कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
