बिलासपुर। नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी में गरिमामय वातावरण मे शिक्षक दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की फाउन्डर शिक्षाविद श्रीमती नयनतारा शर्मा के द्वारा डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र की पुजा अर्चना की गई व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं रागिनी, सुरभी, तनिषा, निखिल श्रीवास,अनिषा वर्मा, पवन केंवट ने महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों अश्विन सोनी, साधना यादव, सुभाष रात्रे, नेहा चौहान आदि का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से शिक्षाविद श्रीमती नयनतारा शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के हृदय में बसे अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करते हैं। माँ जन्म देती है, पिता संरक्षण देते हैं, परंतु शिक्षक जीवन सफलता पुर्वक जीने की कला बताते हैं। कालेज के डायरेक्टर प्रांजल धर शर्मा ( दीवान) ने कहा कि जैसे कुम्हार मिट्टी को सुंदर आकृति देता है, वैसे ही शिक्षक विद्यार्थियों को गढ़ता है। गुरु शिष्य परंम्परा भारतीय संस्कृति की पहचान है जिसका जीवंत उदाहरण हमें शिक्षक दिवस में हर साल देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि कालेज में बीए, बीएससी, बीकाम, पीजीडीसीए, बीसीए, डीसीए में ऐडमिशन चालु है जिन्हें ऐडमिशन लेना है, वे कालेज में आकर संपर्क करें। समारोह का सफल संचालन अविनाश धर द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निशांत गौरहा, रोहन रात्रे, अभय कुमार आशीष कुमार राहुल कुमार सुशांत कुमार, कमल कुमार और प्रियंकल कुमार का योगदान सराहनीय एवं अनुकरणीय रहा। समारोह में बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र/ छात्राएं उपस्थित थे।


Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
