बिलासपुर। बारिश के दिनों में शहर के मुख्य मार्गो और कॉलोनियों में बारिश का पानी भर जाता है। ऐसे में नगरवासियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे निजात मिल सके इस लिए शहर के चारों ओर 4 बड़े नाले बनाने का प्रस्ताव एमआईसी में रखा गया जिसे सदस्यों ने पास कर दिया। इसके अलावा 7० अन्य प्रस्तावों में चर्चा होने के बाद मेयर इंन काउंसिल के सदस्यों ने सभी को सर्वसम्मति से पास किया।

मंगलवार को विकास भवन के दृष्टि सभाकक्ष में महापौर रामशरण यादव के अध्यक्षता में मेयर इंन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक रखी गई थी। इसमें 7० प्रस्ताव रख्ो गए। वार्ड नंबर 7० के पार्षद और नगर निगम पीडब्ल्यूडी विभाग के चेयरमेंन अजय यादव ने प्रासताव लाया कि हर वर्ष बरसात के सीजन में शहर के मुख्य चौक चौराहों के अलावा रिहाईसी इलाके में जलभराव होता है। छोटे-छोटे नाली ओवर फ्लो हो जाते है। जिसके कारण रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम को भी लोग कोसते है। ऐसे में शहर के चारो ओर बड़े नाले बनाया जाए। इसमें 4 बड़े नाले का प्रपोजल भी उन्होने देते हुए कहा कि एक नाला हेमू नगर से होकर देवरीखूर्द तक बनाने हुए उनका पानी अरपा में गिराया जाएगा इसके लिए रेवले से राशि की मांग की जाएगी। वहीं दूसरा नाला सिरगिSी क्ष्ोत्र में बन्नाकचौक होते हुए गोखले नाला तक बनाया जाएगा। इसके साथ ही तीसरा नाला सरकंड़ा क्ष्ोत्र में बनेगा और चौथा नाला जरहाभाठा चौक से लेकर नेहरू चौक होते हुए अरपा नदी तक बनाया जाएगा। इन नालों के बनने से चारो क्ष्ोत्र से जो पानी आकर शहर के बीचों बीच जाम होता है। उससे निजात मिलेगी और बारिश के दिनों में शहरवासियों को जलभरवा की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके साथ ही उसलापुर से सिरगिSी तक निगम के क्ष्ोत्र में आने वाले गोकले नाला में भी काम करने का प्रस्तवा दिया गया। जिसे सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। बैठक में सभापति श्ोख नजीरूद्दी, निगम अपर आयुक्त राकेश जायसवाल, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, मनीष गढ़ेवाल, अजय यादव, संध्या तिवारी, पुष्पेंद्र साहू, भरत कश्यप, सीताराम जयासवाल, बजरंग बंजारे सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहें।
मुख्यमंत्री की माता के नाम से जाना जाएगा बन्नाक चौक
एमआईसी में 3 चौकों का नामकरण करने का भी प्रस्ताव पास किया गया। इसमें वार्ड नंबर 11 के पार्षद ने सिरगिSी बन्नाक चौक का नाम मुख्यमंत्री भूपेश बघ्ोल की माता बिंदेश्वारी देवी के नाम पर करने और वहां आदमकद प्रतिमा स्थापना कराने का प्रस्तवा लाया। इसके साथ ही एमआईसी सदस्य संध्या तिवारी ने राजकिशोर नगर चौक का नाम विधानसभा अध्यक्ष के पिता बिसाहू दास महंत के नाम पर रखने और उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा साथ ही वार्ड नंबर 1 के पार्षद अमित भारते ने सकरी कोटा तिराहे का नाम गुरूबालकदास के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा सभी प्रस्तावों को एमआईसी में पास कर दिया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
