बिलासपुर। साई नृत्य निलमय द्वारा आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम प्रणवम 22 का आयोजन किया गया। जिसमे शहर की शुभांगी रॉय कथक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभांगी ने इससे पूर्व भी जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमे भी उन्हें कई पुरुस्कार प्राप्त किये। शुभांगी कक्षा 10 वी की छात्रा है। साथ ही कथक नृत्य की शिक्षा भी खैरागढ़ संगीत वि . वि . से प्राप्त कर रही है। साई नृत्य निलमय द्वारा आयोजित 4 दिवसीय कार्य क्रम प्रणवम 22 का समापन शनिवार को इंदिरा कृषि वि . वि . कोनी के अडोटोरियम में आयोजित किया गया। कोरबा , रायगढ़ , भिलाई , रायपुर , सहित सात राज्यो के करीब 500 से अधिक प्रतिभागि शामिल हुए। अंतिम दिवस आयोजित प्रणवम 22 मे कथक , ओडिसी, भरतनाट्यम, सेमीक्लासिकल, कुचीपुडी, मोहनीअटम सहित संगीत के कार्य क्रम आयोजित किये गये।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
