बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन ने सितंबर माह की मीटिंग के साथ तीज मिलन किया एवं नेत्रदान पखवाड़े 25 अगस्त से 8 सितंबर तक के अंतर्गत नेत्रदान एक वरदान का महत्व बताया एवं नेत्रदान पर कई वर्षों से कार्य करते हुए डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन शशि आहूजा ने लोगों को नेत्रदान का संकल्प दिलाते हुए नेत्रदान के लिए जागरूक किया।अध्यक्ष सुषमा तिवारी ने और क्लब के कुछ सदस्यों ने नेत्र दान का संकल्प लिया।

सितंबर माह की मीटिंग में अध्यक्ष लायन सुषमा तिवारी ने क्लब के द्वारा आगे किये जाने वाले कार्यो पर चर्चा की। सचिव लायन आरती साहू ने क्लब के अभी तक किये कार्यो की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष लायन आरती अम्बष्ट ने क्लब के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। रीजन चेयरपर्सन लायन कुसुम गोयल जी ने 25 सितंबर को होने वाली रीजन जोन मीट की जानकारी दी। क्लब संस्थापक लायन सुधा साव ने नये सदस्यों को लायनवाद के बारे में बताया। क्लब की सभी सदस्य लाल रंगो के परिधानों में सजकर तीज मिलन एवं गेम हाउजी का आनन्द लिया। तीज क्वीन लायन सुमन गुप्ता एवं लायन जीत उपवेजा बनी। सभी को अध्यक्ष द्वारा उपहार दिए ।इस अवसर पर रीजन सचिव शंपा दत्ता सहित क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
